अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की शहजादपुर ब्लॉक यूनिट की बैठक गांव खानपुर ब्राह्मणों में हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सतीश शर्मा ने की। जिसमें ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 08:18 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 08:18 AM (IST)
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार

जागरण संवाददाता, अंबाला: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की शहजादपुर ब्लॉक यूनिट की बैठक गांव खानपुर ब्राह्मणों में हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सतीश शर्मा ने की। जिसमें ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रवीण जोशी धर्मपाल व सुरेंद्र शर्मा को सलाहकार, सुभाष जोशी को ब्लॉक उपप्रधान तथा मंचल जोशी को ब्लॉक सचिव मनोनीत किया गया। मोहित जोशी, दीपक जोशी, विकास जोशी, सुखदेव जोशी, योगेश, वीरेंद्र, प्रदीप शर्मा, आशु जोशी, राजेश, रमेश, आशु, अजय, राजकुमार, आशु जोशी, धीरज, विपिन, प्रवीण, अरुण जोशी, बृजमोहन और सुभाष को कार्यकारिणी का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया। प्रधान सतीश शर्मा व सदस्यों ने निर्णय लिया कि गांव खानपुर ब्राह्मणों में भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने अंबाला जिला में प्रत्येक गांव में ब्राह्मण धर्मशाला निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से भूमि लेने का अभियान शुरू किया है।

chat bot
आपका साथी