सिटी अस्तपाल के ट्रॉमा सेंटर में दो बजे के बाद एक्सरे के लिए भटकते हैं मरीज

ट्रॉमा सेंटर में दो बजे के बाद आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां तक कि रात में आने वाले मरीजों को बगैर एक्सरे कराए ही लौटना पड़ता है। अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में छह रेडियोग्राफर के पदों में से एक ही भरा है यह कर्मचारी भी दो बजे तक ड्यूटी पर रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:38 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:38 AM (IST)
सिटी अस्तपाल के ट्रॉमा सेंटर में दो बजे के बाद एक्सरे के लिए भटकते हैं मरीज
सिटी अस्तपाल के ट्रॉमा सेंटर में दो बजे के बाद एक्सरे के लिए भटकते हैं मरीज

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : ट्रॉमा सेंटर में दो बजे के बाद आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां तक कि रात में आने वाले मरीजों को बगैर एक्सरे कराए ही लौटना पड़ता है। अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में छह रेडियोग्राफर के पदों में से एक ही भरा है, यह कर्मचारी भी दो बजे तक ड्यूटी पर रहता है।

नागरिक अस्पताल में रोजाना इलाज के लिए करीब 1600 मरीजों के पंजीकरण होते हैं। पंजीकरण होने के बाद मरीज ओपीडी में इलाज के लिए जाते हैं। यहां से मरीज पैथोलॉजी, एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए जाते हैं। सिटी नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तीन जगह पर एक्सरे मशीन लगी है। इसमें बाल रोग विभाग, एक्सरे विभाग और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के लिए मशीनों लगी है, लेकिन रेडियोग्राफर के अभाव में अस्पताल के अंदर की मशीन पर ही एक्सरे होते हैं।

ट्रॉमा सेंटर और बाल रोग विभाग में मशीन होने के बाद भी एक्सरे नहीं होते हैं। हालांकि नागरिक अस्पताल में छह रेडियोग्राफर और एक रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत हैं। इसके विपरीत पांच रेडियोग्राफर के पद रिक्त है जबकि एक रेडियोग्राफर संविदा (डीसी रेट) पर कार्यरत है, जो दो बजे तक मरीजों को सेवा देता है। इस वजह से एक्सरे विभाग में सुबह से एक्सरे करने वाले मरीजों की भीड़ लगी रहती है।

ट्रामा सेंटर में दो बजे से पहले आने वाले मरीजों का भी रेडियोग्राफर डा. जीएम बंसल ही एक्सरे करने के लिए जाते हैं। वहीं दो बजे के बाद नागरिक अस्पताल बंद होने पर ट्रामा सेंटर में एक्सरे की सुविधा बंद हो जाती है। इसके विपरीत ट्रामा सेंटर में एक्सरे की दो मशीन लगी है, जो रेडियोग्राफर के अभाव में धूल फांक रही है। एक्सरे विभाग में रोज करीब 100 एक्सरे होते हैं

शहर नागरिक अस्पताल के एक्सरे विभाग में मरीजों की लाइन लगी रहती है। यहां पर एक रेडियोग्राफर करीब 100 एक्सरे करते हैं। इमरजेंसी होने पर वही बच्चों के एक्सरे के लिए बाल रोग विभाग में जाते हैं। इसके साथ ही रेडियोग्राफर रोजाना करीब 35 से 40 ईसीजी भी करते हैं। इस वजह एक्सरे विभाग में मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ता है।

क्षय रोग विभाग में नहीं है रेडियोग्राफर जिले के क्षय रोग विभाग में एक्सरे की मशीन लगी है। लेकिन रेडियोग्राफर नहीं है। ऐसे में क्षय रोग भी नागरिक अस्तपाल में एक्सरे कराने के लिए आते है। वहीं नारायणगढ़ में रेडियोग्राफर के पांच पदों में चार रिक्त हैं। इस वजह से एक्सरे वाले मरीजों को दिक्कत होती है। रेडियोलॉजिस्ट का कैंट तबादला किया

सिटी नागरिक अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट तैनात था। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने रेडियोलॉजिस्ट को कैंट नागरिक अस्पताल तबादला कर दिया है। यहां पर तब से रेडियोलॉजिस्ट का पद भी रिक्त चल रहा है। इस वजह से चिकित्सक मरीजों के एक्सरे की रिपोर्ट खुद ही बनाते हैं। फोटो नंबर : 10

मैं एक्सरे कराने के लिए सुबह दस बजे अस्पताल पहुंच गया था। लेकिन एक्सरे और ईसीजी के मरीजों की भीड़ लगी थी। इस वजह से एक्सरे कराने में डेढ से दो घंटे लग गए। इसके विपरीत बीच में लाइट नहीं होने से ज्यादा समय लग गया।

- इंद्र, मरीज फोटो नंबर :: 11

शनिवार को नागरिक अस्पताल में सुबह ही एक्सरे करने के लिए पहुंच गया था। लेकिन एक्सरे विभाग में मरीजों की भीड़ होने से काफी देर में एक्सरे हो सका।

अवतार सिंह, मरीज, नागरिक अस्पताल ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए दो एक्सरे की मशीन लगी है। लेकिन रेडियोग्राफर नहीं होने से मशीनों पर कभी-कभी ही काम होता है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

- डा. विजय वर्मा, एएसएमओ, ट्रामा सेंटर

chat bot
आपका साथी