विदेश से मेडल लाने पर सरबजोत सिंह का मंत्री ने किया सम्मान

अंबाला कैंट के एक और निशानेबाज सरबजोत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से धमाल कर दिखाया। दोहा (कतर) में चल रही एशियन शूटिग चैंपियनशिप में अचूक निशाने के साथ गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:04 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:04 AM (IST)
विदेश से मेडल लाने पर सरबजोत सिंह का मंत्री ने किया सम्मान
विदेश से मेडल लाने पर सरबजोत सिंह का मंत्री ने किया सम्मान

जागरण संवाददाता अंबाला: अंबाला कैंट के एक और निशानेबाज सरबजोत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से धमाल कर दिखाया। दोहा (कतर) में चल रही एशियन शूटिग चैंपियनशिप में अचूक निशाने के साथ गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया। सरबजोत शनिवार को दोहा से मेडल लेकर अंबाला कैंट पहुंचे। यहां पर गृह मंत्री अनिल विज के साथ-साथ लोगों ने उनका सम्मान किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

गांव धीन के किसान जितेंद्र सिंह के बेटे सरबजोत सिंह ने फिर से अपने क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया। उन्होंने दोहा में चल रही 14 वीं एशियन चैंपियनशिप में सटीक निशाना लगाया। टीम स्पर्धा में शानदार स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतकर तिरंगा लहराया।

सरबजोत के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि हमारे निशानेबाज ने उम्दा प्रदर्शन किया। पहले सरबजोत मिक्स डबल्स में इंडिया की ईशा सिंह के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर टीम स्पर्धा में प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी और शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य मेडल हासिल किया। विदेश से दोनों मेडल लेकर अंबाला कैंट पहुंचा। यहां पर उनका स्वागत किया गया।

मंत्री अनिल विज ने भी अपने आवास पर निशानेबाज का सम्मान करते हुए हौंसला बढ़ाया। इस उपलब्धि पर शूटर्स टेरिस सेंटर फीनिक्स के चेयरमैन राकेश अग्रवाल, मैनेजर जितेंद्र देसवाल, गौरव सैनी, शुभम सैनी आदि ने खिलाड़ी को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी