अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला सहित तीन घायल

एनएच 72 पर अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Apr 2019 09:31 AM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 09:31 AM (IST)
अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला सहित तीन घायल
अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला सहित तीन घायल

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: एनएच 72 पर अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

पहला सड़क हादसा नारायणगढ़-काला आम्ब रोड पर कार की चपेट में आने पर बाइक सवार 32 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया किया। नाहन हिमाचल का बलविन्द्र सिंह शुक्रवार को देर शाम अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। हमीदपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने पर बुरी तरह घायल हो गया। घायल बलविन्द्र ने बताया कि कार उसकी टांगों के उपर से निकल गई। हादसे जाम कर स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार व बाइक को हटाकर यातायात सचारू रूप से शुरू करवाया। घायल को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

दूसरा हादसा नारायणगढ़-शहजादपुर रोड पर खड़ी ट्रैक्टर-‌र्ट्रॉली से टकराने पर 65 वर्षीय नानी व 20 वर्षीय दोहता गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर कर दिया। गांव हुसैनी का रणबीर सिंह जो गांव कुंडला से अपनी नानी सरोज बाला के साथ बाइक पर अपने गांव हुसैनी आ रहा था। गांव सैनमाजरा के पास बीच सड़क में ट्रैक्टर-‌र्ट्रॉली खड़ी होने पर वह दिखाई न देने पर उससे जा टकराया। जिस कारण दोनों बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उनका उपचार कर उनकी हालत खराब होने पर सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी