पटवी प्लांट पर कूड़ा निस्तारण का काम होगा शुरू

नगर निगम पटवी प्लांट पर कूड़ा निस्तारण का काम शुरू करेगा। इसके लिए नगर निगम ने कंपनी को 3 करोड़ रुपए का टेंडर किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:55 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:55 AM (IST)
पटवी प्लांट पर कूड़ा निस्तारण का काम होगा शुरू
पटवी प्लांट पर कूड़ा निस्तारण का काम होगा शुरू

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम पटवी प्लांट पर कूड़ा निस्तारण का काम शुरू करेगा। इसके लिए नगर निगम ने कंपनी को 3 करोड़ रुपए का टेंडर किया है। यहां पर कैंट, नारायणगढ़ और शहर का कूड़ा डंप किया जाता है। शहर में पटवी प्लांट पर काफी समय से कूड़ा निस्तारण का काम बंद है। यहां पर कैंट, शहर और नारायणगढ़ का करीब 300 मिट्रिक टन कूड़ा डंप किया जाता है। इस वजह से पटवी में कूड़े का ढेर लगा है। शनिवार को आयुक्त पार्थ गुप्ता ने गृहमंत्री अनिल विज को पटवी प्लांट के टेंडर से अवगत कराया। यहां पर कंपनी कूड़े से खाद बनाने का काम शुरू करेगी। इससे स्वच्छता रैंकिग में भी सुधार होगा।

शहर में घरों से कूड़ा उठाने का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम ने कंपनी का टेंडर फाइनल कर मुख्यालय को भेज दिया है। यहां से स्वीकृति मिलते ही घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू होगा। अभी घरों से कूड़ा नहीं उठाने से लोग परेशान हैं। अब घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। -----------------------------

वर्जन

नगर निगम ने पटवी प्लांट पर कूड़े से खाद बनाने का टेंडर जारी कर दिया है। यहां पर निगम वाहनों से कूड़े को डंप किया जाता है।

पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम

chat bot
आपका साथी