रेलवे स्टेशन पर यात्री शारीरिक दूरी का नियम भूले

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। स्क्रीनिग के बाद ही लोगों की प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:50 AM (IST)
रेलवे स्टेशन पर यात्री शारीरिक दूरी का नियम भूले
रेलवे स्टेशन पर यात्री शारीरिक दूरी का नियम भूले

जागरण संवाददाता, अंबाला: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। स्क्रीनिग के बाद ही लोगों की प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। स्क्रीनिग के दौरान यात्रियों की लाइन लगी थी। इस दौरान लोग शारीरिक दूरी और मास्क लगाना तक भूल गए। लोगों में बस प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए आपाधापी दिखाई दी। हालांकि रेलवे स्टाफ को नियम व शर्तो की पालना करवाने के लिए तैनात किया गया था, बावजूद उन्होंने भीड़ हटाने और शारीरिक दूरी बनाने के लिए लोगों को नहीं समझाया।

chat bot
आपका साथी