हाउस रेंट नहीं देने पर पि्रंसिपल के ग्रेच्युटी से कटे सवा पांच लाख रुपये

प्रेम नगर स्कूल के प्राचार्य की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। फिलहाल उन्हें एजी हरियाणा ने बड़ा झटका दे दिया है। जिसके चलते उनकी ग्रेच्यूटी से सवा पांच लाख रुपये की राशि काट ली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:00 AM (IST)
हाउस रेंट नहीं देने पर पि्रंसिपल के ग्रेच्युटी से कटे सवा पांच लाख रुपये
हाउस रेंट नहीं देने पर पि्रंसिपल के ग्रेच्युटी से कटे सवा पांच लाख रुपये

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : प्रेम नगर स्कूल के प्राचार्य की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। फिलहाल उन्हें एजी हरियाणा ने बड़ा झटका दे दिया है। जिसके चलते उनकी ग्रेच्यूटी से सवा पांच लाख रुपये की राशि काट ली गई है। उन्होंने चंडीगढ़ प्राचार्य रहते हुए सरकारी मकान का इस्तेमाल करने के बावजूद किराया ही जमा नहीं करवाया था। जिस पर विभाग ने कार्रवाई कर दी है।

सोनिया कालोनी के गुरिद्र सिंह ने 30 दिसंबर 2016 को सीएम विडो पर शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि प्रेम नगर स्कूल के प्राचार्य अनिल शर्मा पहले चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 32 गर्वमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य थे। जहां उन्हें प्राचार्य रहते हुए मकान मिला हुआ था, जिसका किराया 4 लाख 1 हजार 650 रुपये की राशि हो चुकी है। लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया। चंडीगढ़ में 20 लाख रुपये की राशि के फंड में हेरफेर होने के चलते अनिल शर्मा को डेपुटेशन से वापस अंबाला भेज दिया गया था। 4 अगस्त 2009 को चंडीगढ़ से वापस आ गए थे। इसके बाद मार्च 2020 में सेवानिवृत हो गए थे। इसी तरह एक अन्य मामले में उनकी डीपीसी की ओर से जांच की गई थी। जिसके बाद एफआइआर भी दर्ज की गई थी। 29 अप्रैल 2017 और 19 अगस्त 2019 को डीईओ अंबाला ने जांच की अंतरिम रिपोर्ट तैयार की। जहां डीईओ ने जांच रिपोर्ट डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन को भेज दी गई थी। उन्हें चार्टशीट भी किया गया था। यह रिपोर्ट में इस मामले में जोड़ी गई। अब एजी हरियाणा ने सरकारी आवास का किराया न भरने पर अनिल शर्मा की ग्रेच्यूटी से 5 लाख 24 हजार 767 रुपये की राशि काट ली है।

chat bot
आपका साथी