घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

गांव बड़ागांव के हेमसिंह की चाकुओं से गोद का हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान नरपत चौहल मोनू उर्फ कर्ण रणजोर व रणदीप के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:20 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 07:20 AM (IST)
घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : गांव बड़ागांव के हेमसिंह की चाकुओं से गोद का हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान नरपत, चौहल, मोनू उर्फ कर्ण, रणजोर व रणदीप के रूप में हुई है। आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपितों को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया। हत्या के मामले में मुख्य आरोपित परमाल अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।

इस मामले में दो लोग घायल हैं। घायल रोहित का उपचार सेक्टर 32 चंडीगढ़ में किया जा रहा है, जिसकी हालत चिताजनक बनी हुई है। उधर, मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंपा गया।

गांव बड़ागांव का घायल रविद्र उर्फ टीटू ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह सोमवार 21 सितंबर को करीब 2 बजे घर पर था। गांव का परमाल सिंह जो हेमसिंह की गाय खरीदने उनके घर आया था। इस पर रविद्र ने परमाल से यह कह दिया कि यह गाय खरीदना तेरे बस की बात नहीं है। हमने गाय नहीं बेचनी। इस पर परमाल सिंह गुस्से में आकर वह बहसबाजी करने लगा और धमकी देकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद हेमसिंह व उसके पुत्र व भतीजा सड़क पर अपनी धान सुखाने लग गए थे। तभी आरोपित चाकुओं, तलवारों व डंडों से लैस होकर आए और रविद्र, रोहित पर हमला कर दिया। इसके साथ ही हेमसिंह पर भी चाकुओं से वार किए। घायलों को नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया, जहां हेम सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी