धान बेचने को किसान दो दिन और पोर्टल पर करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

मेरी फसल मेरा ब्योरा के कारण किसानों को कोई दिक्कत न आए इसके चलते किसानों को तीन दिन का और मौका दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:05 AM (IST)
धान बेचने को किसान दो दिन और पोर्टल पर करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
धान बेचने को किसान दो दिन और पोर्टल पर करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : मेरी फसल मेरा ब्योरा के कारण किसानों को कोई दिक्कत न आए इसके चलते किसानों को तीन दिन का और मौका दिया गया है। किसानों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है, जिसमें किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। ऐसे में कोई किसान नहीं बचेगा जिसकी धान की खरीद न हो।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने किसानों का ब्योरा रखने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल की शुरुआत की थी, जिसमें किसानों को फसल लगाने तक का डाटा होता है। इसके बाद किसानों को फसल कटाई से पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना पड़ता है। तब जाकर किसानों के पास मैसेज आता है कि वह अपनी फसल अनाज मंडी में कब लेकर आ सकते हैं। ऐसे में किसान अपनी फसल को मंडी में ले आते हैं। इस पर पोर्टल पर धान खरीदने का पोर्टल कई दिन पहले बंद हो गया था। जिस कारण काफी किसानों की धान की फसल फंस गई थी। इस कारण उन किसानों को दिक्कत उठानी पड़ रही थी। इसी को देखते हुए किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाने का दूसरा मौका दिया है।

मेरी फसल मेरा ब्योरा में धान बेचने के लिए किसानों को तीन दिन मिले हैं। किसानों के पास से एक दिन निकल चुका है, लेकिन अभी दो दिन बचे हैं। जिसमें शनिवार और रविवार बचे हैं। हालांकि यह मौका उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपना पंजीकरण नहीं करवाया था। किसानों की धान बिके बिना न रह जाए इसे देखते हुए मौका दिया गया है।

chat bot
आपका साथी