हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने अंबाला में दो घंटे हाईवे किया जाम

हिसार में रविवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान पंजाब-हरियाणा सीमा स्थित शंभू बार्डर पर एकत्रित हो गए और हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। किसानों ने शाम 5 बजे से 7 बजे तक हाईवे पर जाम लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:00 AM (IST)
हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने अंबाला में दो घंटे हाईवे किया जाम
हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने अंबाला में दो घंटे हाईवे किया जाम

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हिसार में रविवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान पंजाब-हरियाणा सीमा स्थित शंभू बार्डर पर एकत्रित हो गए और हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। किसानों ने शाम 5 बजे से 7 बजे तक हाईवे पर जाम लगाया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ताकि अव्यवस्था न बने।

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को हिसार में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां पर विरोध जताने किसान पहुंच गए थे। इसी दौरान किसानों और पुलिस में झड़प हो गई थी। किसानों पर लाठीचार्ज और प्लास्टिक की गोलियां चलीं। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के किसानों तक इस मैसेज को वायरल कर दिया, जिससे दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर शंभू टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने में और किसान शामिल हो गए और हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान गुलाब सिंह मानकपुर, जय सिंह जलबेहड़ा, सुखविद्र सिंह, वजिद्र सिंह कंबोज, बलजिद्र सिंह चुडियाला, अमरजीत सिंह समेत भारी संख्या में किसान धरना स्थल पर बैठे रहे।

--------------- नारायणगढ़ में भी किसानों ने लाठीचार्ज का किया विरोध

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले राष्ट्रीय राजमार्ग 344 यमुनानगर-पंचकूला गांव कड़ासन के पास दो घंटे जाम लगाया। इस दौरान जाम में कई गाड़ियां फंसी रहीं, जबकि मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

बता दें कि हिसार में किसानो पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जबकि उनकी गिरफ्तारी भी की गई। इससे भड़के किसानों ने शाम को नेशनल हाईवे यमुनानगर-पंचकूला रोड को गांव कड़ासन के पास जाम कर दिया। जाम के लगने पर दोनो तरफ वाहन जाम में फंसने पर लम्बी लम्बी कतारें लग गई। भारतीय किसान यूनियन के नारायणगढ़ हलका प्रधान फकीरचन्द, शहजादपुर ब्लाक प्रधान विक्की राणा, प्रतापसिंह पतरेहड़ी, शिगरा रछेडी, गुरमीत, ने बताया कि सरकार जबतक तीन कृषि कानून रद नहीं करती तब तक सरकार का विरोध जारी रहेगा। साथ ही कहा कि इसके विरोध में सोमवार को नारायणगढ़ व शहजादपुर थानों का घेराव करेंगे।

chat bot
आपका साथी