कल पर टिकी निगाहें, आइपीएस भारती अरोड़ा रिलीव होंगी या नहीं

- अंबाला रेंज की आइजी भारती अरोड़ा ने वीरआरएस के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसका फैसला एक अगस्त को होगा। - तीन महीने क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:39 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:39 AM (IST)
कल पर टिकी निगाहें, आइपीएस भारती अरोड़ा रिलीव होंगी या नहीं
कल पर टिकी निगाहें, आइपीएस भारती अरोड़ा रिलीव होंगी या नहीं

- अंबाला रेंज की आइजी भारती अरोड़ा ने वीरआरएस के लिए दिया है प्रार्थना पत्र

- तीन महीने के नोटिस पीरियड से भी मांगी है छूट, कृष्ण भक्ति में जीवन बिताने की जताई है इच्छा

जागरण संवाददाता, अंबाला: अंबाला रेंज की आइजी आइपीएस भारती अरोड़ा द्वारा वालंटियर रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) की प्रार्थना पर सरकार क्या फैसला लेती है, इस पर निगाहें टिकी हुई हैं। 31 जुलाई 2021 को सरकार भारती अरोड़ा को रिलीव करती है या नहीं, इस पर निगाहें टिकी हैं। वीआरएस के लिए दिए प्रार्थना पत्र में आइजी ने तीन माह के नोटिस पीरियड से भी छूट मांगी है। भारती अरोड़ा ने अपना शेष जीवन कृष्ण भक्ति में बिताने की इच्छा जताई है।

उल्लेखनीय है कि आइपीएस भारती अरोड़ा ने एक अगस्त 2021 से सेवानिवृत्ति मांगी है। करीब 23 साल की नौकरी के बाद भारती अरोड़ा का यह कदम चर्चाओं में है। हरियाणा की वे पहली महिला आइपीएस हैं, जिन्होंने वीआरएस मांगी है। भारती अरोड़ा का इससे पहले कैडर दूसरा था, जबकि बाद में उन्होंने हरियाणा कैडर को ज्वाइन किया। वे 1998 बैच की आइपीएस हैं, जबकि सात सितंबर 1998 को अपनी सर्विस शुरू की थी। आइपीएस भारती अरोड़ा की फाइल पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार उनकी सेवानिवृत्ति की इच्छा पर क्या निर्णय लेती है, पता नहीं, लेकिन 31 अगस्त पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस दिन सरकार उनकी प्रार्थना पर अपना निर्णय ले सकती है।

-------------

अंबाला रेंज की आइजी भारती अरोड़ा की फाइल प्रोसेस में लगा दी गई है।

- अकील मोहम्मद, अतिरिक्त कार्यभार डीजीपी हरियाणा

-------------

अंबाला रेंज की आइजी भारती अरोड़ा की वीआरएस संबंधित फाइल अभी मुझे नहीं मिली है। मुख्य सचिव को एड्रेस किया है। जैसे ही उनके विभाग में फाइल आएगी, तो औपचारिकताएं पूरी कर सरकार को भेज दी जाएगी। तीन माह की छूट पर फैसला सरकार को लेना है।

- राजीव अरोड़ा, गृह सचिव, हरियाणा

chat bot
आपका साथी