अंबाला में निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज

जिला में मात्र सवा साल में ही 29 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। एक जनवरी 2021 को योग्यता तिथि मानते हुए यह आंकड़े सामने आए हैं। इसे बीते 15 जनवरी को सार्वजनिक किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:10 AM (IST)
अंबाला में निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज
अंबाला में निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिला में मात्र सवा साल में ही 29 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। एक जनवरी 2021 को योग्यता तिथि मानते हुए यह आंकड़े सामने आए हैं। इसे बीते 15 जनवरी को सार्वजनिक किया गया है। फाइनल मतदाता सूची पर नजर डालें तो हरियाणा में 1 करोड़ 89 लाख 17 हजार 901 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 9 ह•ार 579 सर्विस ( फौज/सेना आदि में कार्यरत) मतदाता हैं।

अंबाला जिले को चार विधानसभा क्षेत्रों में बांटा गया है। अंबाला शहर की बात करें, तो यहां पर 2 लाख 64 ह•ार 324 है। इनमें से 1 लाख 38 ह•ार 239 पुरुष जबकि 1 लाख 26 ह•ार 85 महिला मतदाता हैं। अक्टूबर, 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा के चुनाव में यह संख्या 2 लाख 54 ह•ार 149 थी। इस प्रकार बीते सवा वर्ष में शहर में मतदाताओं की संख्या 10 ह•ार बढ़ गई है। अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर मतदाताओ की संख्या अब 2 लाख 1 ह•ार 566 हो गई है। अक्टूबर,2019 विधानसभा आम चुनावों में यह 1 लाख 96 ह•ार 870 थी। ऐसे में साफ है कि बीते सवा वर्ष में यहां 5 हजार मतदाता बढ़े हैं।

नारायणगढ़ हलके में अब 1 लाख 88 ह•ार 972 मतदाता हो गए है, जबकि अक्टूबर 2019 में यह संख्या 1 लाख 82 ह•ार 142 थी। इस प्रकार यहां गत सवा वर्ष में 6 हजार मतदाता बढ़े हैं। मुलाना (आरक्षित ) क्षेत्र में अब 2 लाख 21 हजार 937 मतदाता हैं जबकि अक्टूबर 2019 में यहां 2 लाख 13 ह•ार 884 मतदाता थे, जबकि यहां 8 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। जिला के चारों हलकों में जहां गत वर्ष कुल 8 लाख 47 ह•ार 45 मतदाता थे, वह अब बढ़कर 8 लाख 76 ह•ार 799 हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी