घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और 15 हजार नकद छीने

जागरण संवाददाता अंबाला महेश नगर थाना क्षेत्र के तहत रामनगर में एक बुजुर्ग महिला से बदमाश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 12:05 AM (IST)
घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और 15 हजार  नकद छीने
घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और 15 हजार नकद छीने

जागरण संवाददाता, अंबाला : महेश नगर थाना क्षेत्र के तहत रामनगर में एक बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने सोने की चेन और नकदी छीन ली। वारदात का आरोपित बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उनका बेटा जब घर पर पहुंचा, तो देखा कि उनकी मां बेसुध पड़ी है। इसी पर शिकायतकर्ता ने महेश नगर थाना में शिकायत दी है।

राम नगर की रहने वाली महिला सुनीता सहगल अपने घर पर थीं। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए जो कांच का सामान बेच रहे थे। इन युवकों ने सुनीता सहगल से भी कांच का सामान खरीदने को कहा। महिला ने यह सामान खरीदने पर इन्कार कर दिया। इस यह युवक जिद करने लगे और सामान दिखाने के लिए घर के भीतर आए गए। यहां पर यह शातिर जांच गए कि महिला घर पर अकेली है। इसी दौरान महिला के पास पंद्रह हजार रुपये थे। इन शातिरों ने पता नहीं क्या सुंघाया की महिला बेसुध हो गई। अ‌र्द्धबेहोशी की हालत में इन शातिरों ने गले से दो तोले सोने की चेन व पंद्रह हजार रुपये की नकदी छीन ली। एक युवक बाइक स्टार्ट करके बाहर खड़ा था जबकि ये दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। महिला के बेटे आशु ने बताया कि जब वे अपने घर पर पहुंचे तो उनकी मां बेसुध पड़ी थी। उन्होंने अपनी मां से पूछा लेकिन वे कुछ ज्यादा नहीं बता पाईं। जिन बदमाशों ने यह छीनाझपटी की है, वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसके बाद महेश नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी