कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया

शहर में शुक्रवार को कार्यकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने सफाई को लेकर निरीक्षण किया। इसमें पटेल रोड शुक्ल कुंड रोड नदी मुहल्ला प्रेम मंदिर आदि में सफाई व्यवस्था को देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:45 AM (IST)
कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया
कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया

जासं, अंबाला शहर: शहर में शुक्रवार को कार्यकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने सफाई को लेकर निरीक्षण किया। इसमें पटेल रोड, शुक्ल कुंड रोड, नदी मुहल्ला, प्रेम मंदिर आदि में सफाई व्यवस्था को देखा गया। मौके पर सफाई कर्मियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया। नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारी में जुटा है। इसके लिए सरकारी अस्पताल, कालेज, स्कूल, होटल, निजी अस्पताल आदि में सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को देखा जा रहा है। वहीं शुक्रवार की सुबह में कार्यकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने शहर में सफाई को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर जागरूक किया।

समय 8.10 बजे खबर दो बार पढ़ी है पांचवी खबर

chat bot
आपका साथी