नगर निगम में बिजली के खुले पैनल बॉक्स से हादसे का खतरा

फोटो संख्या 23 -नगर निगम में सुबह से लोग प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचने लगते हैं जागरण सं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:27 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:27 AM (IST)
नगर निगम में बिजली के खुले पैनल बॉक्स से हादसे का खतरा
नगर निगम में बिजली के खुले पैनल बॉक्स से हादसे का खतरा

फोटो संख्या 23

-नगर निगम में सुबह से लोग प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचने लगते हैं

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम में बिजली का पैनल बॉक्स खुला होने से हादसें का खतरा बना हुआ है। यहां पर पैनल बॉक्स से बिजली के तार लटके हैं। इस वजह से बिजली के तार से करंट लगने का भी खतरा बना है। नगर निगम में सुबह से लोग जन्म, मृत्यु, जाति प्रमाण पत्र बनवाने और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए पहुंचने लगते हैं। यहां पर कम्प्यूटर कक्ष की दीवार पर बिजली का पैनल लगा है, जो काफी नीचे है। इस पैनल बॉक्स में बिजली के तार लटके हैं। ऐसे में निगम में आने वाले लोगों के साथ कभी-भी हादसा हो सकता है। इसके बावजूद भी निगम प्रशासन ने पैनल बॉक्स को बंद नहीं किया है। साथ ही बिजली के तारों को सही करने का काम नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी