एकम न्यास संस्था ने 100 से अधिक रक्तदान शिविर लगाए
शहर में एकम न्यास संस्था पिछले 11 वर्ष से गरीबों की सेवा में लगी है। संस्था अभी तक करीब 2000 नेत्र रोगियों की आंखों का आपरेशन करा चुकी है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर में एकम न्यास संस्था पिछले 11 वर्ष से गरीबों की सेवा में लगी है। संस्था अभी तक करीब 2000 नेत्र रोगियों की आंखों का आपरेशन करा चुकी है। वहीं 100 से अधिक रक्तदान शिविर भी लगा चुकी है। इस दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया जाता है।
शहर में एकम न्यास संस्था पिछले 11 वर्ष से गरीबों की सेवा करने में जुटी है। संस्था के करीब 1500 डोनर हैं, जो इमरजेंसी सेवा में रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। संस्था के सचिव दीपक गोयल ने बताया कि संस्था अभी तक करीब 100 से अधिक रक्तदान शिविर लगा चुकी है। इसके लिए संस्था सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों से संपर्क करती है। वहीं जब भी रक्त की कमी होती है तो संस्था रक्तदान शिविर का आयोजन कराती है। गांव से लेकर शहर में नेत्र जांच शिविर लगाती है। इसमें नेत्र रोगियों की आंखों की जांच कर दवाइयां दी जाती है। इसके लिए संस्था मरीजों को कोई शुल्क नहीं लेती है। इस दौरान आने-जाने की सुविधा भी संस्था की तरफ से कराई जाती है। यहां तक की संस्था जरूरतमंद बच्चों को किताबें भी फ्री करने का काम करती है।
-------------------- करीब 100 गरीब कन्याओं की शादी कराई
जिले में एकम न्यास संस्था गरीब कन्याओं की शादी भी कराती है। इसमें संस्था अभी तक करीब 100 कन्याओं की शादी करा चुकी है। संस्था के ट्रस्टी मुकेश जिदल ने बताया कि संस्था गांव से लेकर शहर में गरीब कन्याओं के घरों पर जाती है। यहां पर कन्या के स्वजनों से मिला जाता है। इसमें स्वजनों की स्थिति का आंकलन किया जाता है। इस दौरान देखा जाता है कि परिवार शादी करने में सक्षम नहीं है, तो संस्था कन्या का नाम पंजीकृत कर लेती है। इसके बाद तिथि फाइनल होने पर कन्या की शादी कराई जाती है। इसमें कन्या को हर जरूरी सामान भी दिया जाता है।