कार की टक्कर से व्यक्ति उछल कर सड़क पर गिरा, मौत

कैथ माजरी निवासी बलदेव सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने गोबिद विहार के रहने वाले भतीजे दर्शन सिंह के साथ पैदल काला पुल से कालका चौक की तरफ आ रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:56 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:56 AM (IST)
कार की टक्कर से व्यक्ति उछल कर सड़क पर गिरा, मौत
कार की टक्कर से व्यक्ति उछल कर सड़क पर गिरा, मौत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : कैथ माजरी निवासी बलदेव सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने गोबिद विहार के रहने वाले भतीजे दर्शन सिंह के साथ पैदल काला पुल से कालका चौक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद बलदेव सिंह उछल कर सड़क पर जा गिरा। इससे उनके शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने बलदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे दर्शन सिंह की शिकायत पर आरोपित कार चालक काका राम के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। जिससे कार से हादसा उसी में पहुंचाया अस्पताल

दर्शन सिंह के मुताबिक वह ड्राइवर का काम करता है। वह अपने चाचा बलदेव सिंह के साथ पैदल काला पुल से होते हुए कालका चौक की तरफ आ रहे थे।बलदेव सिंह उससे थोड़ा आगे चल रहा था। इसी दौरान पीछे तेज रफ्तार से कार लेकर आ रहे चालक ने बलदेव सिंह को टक्कर मार दी, जबकि वह खुद बाल-बाल बच गया। कार की टक्कर लगते ही चाचा उछल कर सड़क पर गिरा। इससे उनके सिर, बाजू व अन्य जगहों पर गहरी चोटें आई। हालांकि कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर कार को रोक लिया। इसके बाद उसी कार में बलदेव सिंह को अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम काका राम बताया है।

chat bot
आपका साथी