राज्य व्यापी हड़ताल के चलते नपा कर्मचारी संघ ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य व्यापी हड़ताल के आह्वान पर स्थानीय नपा कर्मचारी संघ के पांच सदस्यों ने नगर पालिका के परिसर में क्रमिक अनशन आरम्भ किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 08:00 AM (IST)
राज्य व्यापी हड़ताल के चलते नपा कर्मचारी संघ ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की
राज्य व्यापी हड़ताल के चलते नपा कर्मचारी संघ ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की

संवाद सहयोगी, बराड़ा : नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य व्यापी हड़ताल के आह्वान पर स्थानीय नपा कर्मचारी संघ के पांच सदस्यों ने नगर पालिका के परिसर में क्रमिक अनशन आरम्भ किया। नपा कर्मचारी संघ खंड के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि 18, 19 व 20 फरवरी को प्रदेश स्तरीय इस तीन दिवसीय क्रमिक हड़ताल के प्रथम दिन प्रवीण कुमार, गोपाल, राजेश, सोनू तथा वेद प्रकाश अनशन पर बैठक कर अपना रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन दिवसीय क्रमिक अनशन के माध्यम से प्रदेश भर में कर्मचारी संघ पोल खोल रैली, भाषण, रोष प्रदर्शन, भूख हड़ताल आदि कार्यक्रम चलाकर सरकार की वादा खिलाफी की पोल खोलने का काम करेंगे। 23 फरवरी को नगर पालिका कर्मचारी संघ का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में मिलकर समस्या से अवगत करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी