अनदेखी के कारण खस्ताहाल व्यायामशाला, जानवरों का बना अड्डा

धीन गांव में बनी व्यायामशाला प्रशासनिक अनदेखी के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। व्यायामशाला लोगों को निरोग रखने के उद्देश्य से बनाई गई थी लेकिन व्यायामशाला के हालात देखने पर लोगों को निरोग रखने का उद्देश्य परिपूर्ण होता नहीं दिखाई दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:14 PM (IST)
अनदेखी के कारण खस्ताहाल व्यायामशाला, जानवरों का बना अड्डा
अनदेखी के कारण खस्ताहाल व्यायामशाला, जानवरों का बना अड्डा

संवाद सहयोगी, मुलाना : धीन गांव में बनी व्यायामशाला प्रशासनिक अनदेखी के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। व्यायामशाला लोगों को निरोग रखने के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन व्यायामशाला के हालात देखने पर लोगों को निरोग रखने का उद्देश्य परिपूर्ण होता नहीं दिखाई दे रहा है। धीन व्यायामशाला का उद्घाटन 5 मई 2018 को किया गया था। यह व्यायामशाला अपने निर्माण समय से ही चर्चा में रही है। व्यायामशाला बनने के कुछ समय बाद ही व्यायामशाला निर्माण पर अनियमितता बरतने के आरोप लगने शुरू हो गए थे। वर्तमान समय में यहां पर कोई योग प्रशिक्षक तक भी नियुक्त नहीं किया गया।

धीन व्यायामशाला में समस्याओं का अंबार है। मैदान में साफ सफाई न होने के कारण लंबी लंबी घास उग गई है। जिसके कारण मक्खी मच्छर पैदा हो रहे हैं। यहां स्थानीय कुछ लोग अपने पशुओं को चरने छोड़ देते है। जिससे बच्चों को वहां भेजना खतरे से खाली नहीं है। हालात यह हैं कि लोग यहां न तो खुद आना पंसद करते हैं और न ही अपने बच्चों को भेजना पंसद करते हैं। गांव के अनिल, अनमोल, अमित व सोनू ने बताया कि गांव में जब व्यायामशाला का उद्घाटन किया गया था। तब प्रशासन द्वारा यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसके बाद सुविधाएं तो दूर की बात किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां के हालातों को सही करने की जहमत तक नहीं उठाई। यहां पर आवारा पशु घुसे रहते हैं। मैदान में घास उग चुकी है।

पार्क में टूटे हुए झूले

व्यायामशाला के पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले टूट कर गिर चुके है। इसे सही नहीं किया गया है। हालात लंबे समय से बने हुए है । जल्द ही व्यायामशाला में व्यवस्था दुरुस्त होंगी

मैं अभी धीन व्यायामशाला के हालातों को ठीक कराने के निर्देश देता हूं। जल्द ही व्यायामशाला में व्यवस्था दुरुस्त होंगी।

राजन सिगला, बीडीपीओ बराड़ा।

chat bot
आपका साथी