नगर निगम अंबाला चुनाव में कृषि महानिदेशक दहिया होंगे पर्यवेक्षक

नगर निगम चुनाव को सुचारू रूप से करवाने के दृष्टिगत कृषि विभाग के महानिदेशक विजय दहिया पर्यवेक्षक होंगे। उन्होंने शुक्रवार को शहर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। इस संबंध में उन्होंने दिशा निर्देश भी जारी किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 06:45 AM (IST)
नगर निगम अंबाला चुनाव में कृषि महानिदेशक दहिया होंगे पर्यवेक्षक
नगर निगम अंबाला चुनाव में कृषि महानिदेशक दहिया होंगे पर्यवेक्षक

फोटो नंबर : 01

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर :

नगर निगम चुनाव को सुचारू रूप से करवाने के दृष्टिगत कृषि विभाग के महानिदेशक विजय दहिया पर्यवेक्षक होंगे। उन्होंने शुक्रवार को शहर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। इस संबंध में उन्होंने दिशा निर्देश भी जारी किए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

महानिदेशक विजय दहिया ने चुनाव के दृष्टिगत कुल मतदाताओं की संख्या, बूथों की संख्या, वोटर स्लिप बंटवाने, वोटिग के लिए निर्धारित मापदंड, मतदान केंद्रों की चेकिग, ईवीएम मशीनों की संख्या, पीठासीन अधिकारियों व आचार संहिता से संबंधित जारी किए जाने वाले आदेशों के साथ-साथ अन्य बिदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने पर्यवेक्षक को बताया कि मतदाताओं की संख्या 187134 है जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 97738 व महिला मतदाताओं की संख्या 89396 है। 198 बूथ बनाये गए हैं। लोकेशन की संख्या 71 है। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है। मतदाताओं को बूथों पर किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

पर्यवेक्षक विजय दहिया ने कोविड 19 के दृष्टिगत जो हिदायतें हैं, उनकी भी पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किये जाने वाले प्रबंधों की जानकारी लेते हुए आचार संहिता की उल्लंघना न हो, इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में रिटर्निग अधिकारी सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीएसपी सुल्तान सिंह व चुनाव तहसीलदार आंचल गर्ग मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी