डीआइसी के आदेश नजरंदाज, उद्योगों में ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल

जागरण संवाददाता अंबाला शहर गांव मंडोर स्थित फैक्ट्री से 508 सिलेंडर पकड़ने के मामले मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:28 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:28 AM (IST)
डीआइसी के आदेश नजरंदाज, उद्योगों में ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल
डीआइसी के आदेश नजरंदाज, उद्योगों में ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : गांव मंडोर स्थित फैक्ट्री से 508 सिलेंडर पकड़ने के मामले में अब अधिकारियों की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। अभी तक की कार्रवाई सिलेंडर जब्त करने और पंजोखरा थाना में रोजनामचे पर रपट दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ी है। कोविड 19 की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की बढ़ती डिमांड के मद्देनजर जिला उद्योग केंद्र ने आदेश जारी कर दिए थे कि उद्योगों में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होगी। बावजूद इसके मंडोर की इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में सिलेंडर मिलना सवाल खड़े कर रहा है। मामला अभी तक आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकर तमाम आदेशों के बावजूद इस फैक्ट्री में कैसे ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई होती रही। यह है मामला

बीते दिनों अंबाला शहर के गांव मंडोर में स्थित एक फैक्ट्री से प्रशासन ने 508 सिलेंडर जब्त किए थे। इन में 205 सिलेंडर खाली थे जबकि 303 सिलेंडर भरे हुए थे। इन सभी को जब्त कर सपेड़ा रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट में रख दिया गया ताकि कोविड के गंभीर मरीजों को इन सिलेंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई की जा सके। हैरानी की इस कार्रवाई पर भी सवाल उठे। पहली बार जब टीम इस फैक्ट्री में कार्रवाई के लिए पहुंची, तो टीम ने महज पांच सिलेंडर जब्त कर इसे पंजोखरा थाने में रखवा दिया। इसके बाद फिर से यही टीम कुछ समय के बाद फैक्ट्री में पहुंची। इस बार टीम ने कार्रवाई और कड़ा करते हुए मौके से 508 सिलेंडर जब्त कर लिए।

---------

अफसरों की कार्रवाई पर उठने लगे सवाल

कोविड मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा उद्योगों को ऑक्सीजन सप्लाई बंद कर दी थी। इसके बावजूद भारी मात्रा में इस फैक्ट्री ेसे सिलेंडर का जखीरा बरामद किया गया। ऑक्सीजन सप्लाई उद्योगों को बंद थी, तो कैसे इस फैक्ट्री में इतने सिलेंडर मिल गए। यह सिलेंडर कैसे तमाम सख्ती के बावजूद पहुंच गए। जांच भी रोजनामचे पर रपट दर्ज करने और सिलेंडर जब्त करने से आगे नहीं बढ़ पाई है। अप्रैल माह में उद्योगों में ऑक्सीजन सप्लाई न देने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके लिए बाकायदा लेटर भी जारी किया गया था।

- अनिल कुमार, जीएम डीआइसी

chat bot
आपका साथी