शहर में बिना भेदवभाव के लिए हैं विकास कार्य : गोयल

शहर के विधायक असीम गोयल ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास करवाए जा रहे हैं। विकास का पहिया निरंतर जारी रहेगा। वे रविवार को शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:40 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:40 AM (IST)
शहर में बिना भेदवभाव के लिए हैं विकास कार्य : गोयल
शहर में बिना भेदवभाव के लिए हैं विकास कार्य : गोयल

फोटो नंबर :: 11 जागरण संवाददाता, अंबाला शहर :

शहर के विधायक असीम गोयल ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास करवाए जा रहे हैं। विकास का पहिया निरंतर जारी रहेगा। वे रविवार को शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं है। नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं इसलिए वे अंबाला में विकास की गति और तीव्रता से बढ़े इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों व मेयर को चुनने का कार्य करें, ताकि विकास कार्यों को तेजी से करवाते हुए अंबाला को और सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जाए।

40 लाख से बना है हॉल

विधायक ने रविदास माजरी में 40 लाख रूपये की लागत से बनाए गए नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन किया। इसके साथ उन्होंने 80 लाख रूपए की लागत से क्षेत्र में बनने वाली गलियों व नालियों के निर्माण कार्यो का शिलान्यास, 20 लाख रूपए की लागत से नया गांव में बनने वाली विभिन्न गलियों व सड़कों के निर्माण कार्य का, मॉडल टाउन अंबाला शहर में करीब तीन करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली गलियों, नालियों व सड़कों के निर्माण कार्यों के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास व दुर्गा नगर स्थित पीएनबी बैंक के पीछे 11 लाख रूपए की लागत से बनाए गए पार्क का उद्घाटन किया। विधायक ने इससे पूर्व रामबाग में विद्युत शव दहन मशीन का उद्घाटन भी कि या।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर हितैष जैन, मनदीप राणा, विनिश वरमानी, पूर्व मेयर रमेश मल, विधानसभा संयोजक संदीप सचदेवा, अनुभव अग्रवाल, अर्चना छिब्बर, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, राज कुमार अग्रवाल, बलबीर सिंह, दिनेश सरोय,रजनीश भल्ला, अमन सूद, प्रीतम गिल, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी