जंडली फ्लाइओवर पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जंडली फ्लाइओवर पर बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को सरकारी मोर्चरी में रखवाया। करीब साढ़े पांच फुट के व्यक्ति ने काले रंग की जुराब, लोअर, सफेद रंग की धारीधार पैंट पहनी है। दाहिने हाथ की कलाई पर ऊँ खुदा है। पैरों में जूते नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 01:31 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 01:31 AM (IST)
जंडली फ्लाइओवर पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
जंडली फ्लाइओवर पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जंडली फ्लाइओवर पर बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को सरकारी मोर्चरी में रखवाया। करीब साढ़े पांच फुट के व्यक्ति ने काले रंग की जुराब, लोअर, सफेद रंग की धारीधार पैंट पहनी है। दाहिने हाथ की कलाई पर ऊँ खुदा है। पैरों में जूते नहीं है।

हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने सबसे पहले शव देखा। माडल टाउन चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार मृतक के फोटो लगे पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा राहगीरों को फोटो दिखाए जा रहे हैं। यदि 72 घंटे तक पहचान नहीं हुई तक लावारिस मानकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के कारण भी उसी में स्पष्ट होंगे।

chat bot
आपका साथी