अंबाला में हाईवे किनारे नाले से मिला शव

शहर के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास नाले में एक शव मिला जिसे जानवरों ने नोच डाला था। क्षति-विक्षत होने के कारण यह पता नहीं चला पा रहा कि शव महिला का या पुरुष का। पुलिस शव के करीब 15 दिन पुराना होने का अंदेशा जता रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:40 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:40 AM (IST)
अंबाला में हाईवे किनारे नाले से मिला शव
अंबाला में हाईवे किनारे नाले से मिला शव

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास नाले में एक शव मिला, जिसे जानवरों ने नोच डाला था। क्षति-विक्षत होने के कारण यह पता नहीं चला पा रहा कि शव महिला का या पुरुष का। पुलिस शव के करीब 15 दिन पुराना होने का अंदेशा जता रही है। रोहतक पीजीआइ में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की शिनाख्त नहीं होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या से जुड़ा है। मृतक की शिनाख्त करवाना भी पुलिस के लिए चुनौती है। सूचना मिलते ही अंबाला शहर के सदर थाना प्रभारी राम कुमार मौके पर पहुंचे और शव को शहर के नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

शहर के मंजी साहिब गुरुद्वारे के निकट नाले से आ रही दुर्गंध पर कुछ लोग पहुंचे तो देखा कि एक शव पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया तो देखा कि वह इतनी बुरी तरह क्षतविक्षत था यह अनुमान लगाना भी मुश्किल हो गया कि यह महिला है अथवा पुरुष। शव को देखने पर प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि जानवरों ने शव को नोच खाया है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या करने के बाद शव को नाले में ठिकाने लगाया गया होगा। शहर के सदर थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि शव को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल स्थिति मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआइ में कराया जाएगा। वैसे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी