विज के डीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी

अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी में करीब 22 एकड़ भूमि पर लगभग 300 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे शहीदी स्मारक और 80 करोड़ की लागत से यहीं पर नजदीक में बनाए जा रहे आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:25 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:25 AM (IST)
विज के डीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी
विज के डीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी

जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी में करीब 22 एकड़ भूमि पर लगभग 300 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे शहीदी स्मारक और 80 करोड़ की लागत से यहीं पर नजदीक में बनाए जा रहे आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र का जायजा लिया। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के डीम प्रोजेक्ट है। डीसी ने कहा यह प्रोजेक्ट अहम है तथा आने वाली पीढि़यों को कई दशकों तक प्रेरणा देने का काम करेगा। इस प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, समय अवधि के तहत इन प्रोजेक्टों को पूरी गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें।

डीसी ने निर्माण स्थल पर जाकर क्या-क्या कार्य कर लिए गए हैं और क्या-क्या किए जाने हैं, इस बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। इससे पहले संबंधित अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से शहीदी स्मारक कैसे बनकर तैयार होगा इसकी रूपरेखा भी दिखाई। शहीदी स्मारक के कार्य के तहत 70 फीसद कार्य पूरा कर लिया गया है। फिनिशिग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत यहां पर पार्किंग के साथ-साथ विभाग से कुछ घर बनाये जाने हैं जिसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य को जुलाई 2022 तक पूरा किया जाने का प्रावधान है। आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्माण कार्य के तहत पाइप डालने का कार्य किया जा चुका है। फाउंडेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है, कार्य प्रगति पर है और इस कार्य को निर्माण अवधि के तहत पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरे होने के बाद यह लोगों के लिए एक उपहार होगा।

chat bot
आपका साथी