डीएवी स्कूल की मुस्कान ने राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

डीएवी स्कूल की छात्रा मुस्कान ने योगा में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। मुस्कान की इस उपलब्धि से स्कूल ही नहीं उसके माता-पिता भी खुद को गौरवान्वित महसूस करते है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:45 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:15 AM (IST)
डीएवी स्कूल की मुस्कान ने राष्ट्रीय 
योगा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
डीएवी स्कूल की मुस्कान ने राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, बराड़ा: डीएवी स्कूल की छात्रा मुस्कान ने योगा में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। मुस्कान की इस उपलब्धि से स्कूल ही नहीं उसके माता-पिता भी खुद को गौरवान्वित महसूस करते है। प्रिसिपल सुनीता कपूर ने बताया कि मुस्कान ने योगा में ब्लॉक, जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूल का नाम किया है। बीते दिनों मुस्कान ने पश्चिम बंगाल में आयोजित एसजीएफआइ खेलों में भाग लेकर स्कूल का ही नहीं अपितु हरियाणा राज्य का भी नाम रोशन किया। जहां पर उसने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान पाया। इसके साथ-साथ सीबीएसई की ओर से इलाहाबाद में आयोजित जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेकर मुस्कान ने स्कूल का नाम रोशन किया। प्रिसिपल सुनीता कपूर ने मुस्कान व उनके प्रशिक्षक कुलदीप सिंह को इस सफलता की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी