महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को जिला भर में प्रदर्शन किया। नारायणगढ़ अंबाला कैंट और शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा को इस मुद्दे पर फेल बताया। अंबाला कैंट में रामबाग रोड नमस्ते चौक पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल की अध्यक्षता में एक रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 06:15 AM (IST)
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अंबाला/नारायणगढ़ : बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को जिला भर में प्रदर्शन किया। नारायणगढ़, अंबाला कैंट और शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा को इस मुद्दे पर फेल बताया। अंबाला कैंट में रामबाग रोड नमस्ते चौक पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल की अध्यक्षता में एक रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में आसमान छू रही महंगाई का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार देश में आई है तब से खाद्य पदार्थों की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। भाजपा ने चुनाव के समय जनता से कई वादे किए थे, जबकि अब भाजपा नींद में सो रही है। आज आम आदमी अपना घर नहीं चला पा रहा जो व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं घर की रोजाना जरूरत की चीजें दिन प्रतिदिन आसमान को छूने लगी हैं।

इस अवसर पर हीरा लाल यादव, पूर्व पार्षद परविदर सिंह परी, पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल, सतीश कनौजिया, मनीष राणा, अशोक जैन, बाबू कनौजिया, रोमी टुंडला, धर्मा, शाम, पंकज गोयल, संजय राठी, आकाश वर्मा, जोनी सोनकर, आयुष सोनकर, कमल, सुषमा, अलका, रेखा, हीना, संदीप सिंह, गोपाल आदि मौजूद रहे।

उधर, नारायणढ़ में भी कांग्रेस ने विधायक शैली चौधरी की अगुवाई में गैस सिलेंडर उठाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विरोध में थाली तक बजाई। विधायक ने महंगाई पर काबू पाने में सरकार को फेल बताया। कांग्रेसी रेस्ट हाउस से चलकर सुभाष चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया। मंहगाई पर रोक लगाने की मांग की, जबकि थाली-चम्मच बजाकर रोष प्रकट किया। विधायक ने कहा के पेट्रोल सौ रुपये पार हो चुका है, जबकि गैस सिलेंडर के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। -----------------

शहर में थालियां बजाकर किया विरोध

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को कांग्रेस नेता किरण बाला जैन की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ थालियां बजाकर रोष जताया। जगाधरी गेट पर एकजुट हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में थालियां व बेलन बजाकर दुकानदारों को भी महंगाई के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।

महिला कार्यकर्ता थाली, चम्मच व बेलन आदि लेकर जगाधरी गेट पर पहुंची थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वकील रोहित जैन ने कहा कि कांग्रेस अब केंद्र सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। मौके पर बलविदर सिंह पुनिया, तरुण चुघ, दविदर वर्मा रिकू पुनिया, कुलदीप सिंह गुल्लू, पार्षद मिथुन वर्मा, इशु गोयल, महिला कांग्रेस प्रधान रश्मि शर्मा, खुशबीर वालिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी