कांग्रेस ने शहर के पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वकील रोहित जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीजल पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर इसका बोझ आम जनता पर डाल दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 06:30 AM (IST)
कांग्रेस ने शहर के पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस ने शहर के पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वकील रोहित जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीजल पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर इसका बोझ आम जनता पर डाल दिया था। आम लोगों से लेकर देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार तक पेट्रोल-डीजल पर निर्भर है, लेकिन इन दिनों जिस तरह से इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उससे लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है। बढ़ती कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

पहले स्थान पर खोसला पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। दूसरी जगह रेलवे रोड के साथ पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन की अगुवाई देविदर वर्मा, पार्षद मिथुन वर्मा ने की। प्रीतपाल अंटाल, रोहित गर्ग, राजिन्द्र वर्मा मौजूद थे। तीसरे स्थान पर पुराना सेशन कोर्ट के पास पेट्रोल पंप के सामने किरण बाला जैन, रोहित जैन कोषाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, तरुण चुघ, कुलदीप सिंह गुल्लू, दविदर बजाज, सूरज रश्मि शर्मा, परमजीत शर्मा ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाया।

चौथे स्थान पर मंजी साहिब गुरुद्वारा सिटी मोटर पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। पांचवें स्थान पर सेक्टर 8 के पेट्रोल पंप पर हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। छठे स्थान पर जमींदारा पेट्रोल पंप पर जसबीर मल्लौर, अशोक बरतिया ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। सातवें स्थान पर अनाज मंडी में शिव शक्ति पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

दूसरी ओर, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अंबाला छावनी में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के खिलाफ रामकिशन कालोनी स्थित पेट्रोल पंप से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद हीरा लाल यादव, अशोक जैन, वेणु अग्रवाल, सुधीर जयसवाल, परविदर सिंह परी, राजीव सूद, अशोक दुआ ने संयुक्त रूप से किया। कांग्रेस पार्टी सरकार के हर जन विरोधी कदम का डटकर विरोध करेगी यदि सरकार ने कीमतों में कटौती करके जनता को राहत नहीं दी तो कांग्रेस पार्टी कडे़ से कड़ा आन्दोलन करने से पीछे नही हटेगी। इस अवसर पर सुषमा चौधरी, गौरी शर्म, देवेन्द्र चौहान, सलीम अहमद, अशोक बुद्धिराजा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी