आज भी छाएंगे बादल और मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से पहले ही चेता दिया गया था। इसके चलते रविवार को 22.7 एमएम बरसात दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:30 AM (IST)
आज भी छाएंगे बादल और मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया
आज भी छाएंगे बादल और मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से पहले ही चेता दिया गया था। इसके चलते रविवार को 22.7 एमएम बरसात दर्ज की गई। लेकिन इस बरसात ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है। किसानों की धान की फसल जहां खेतों में खड़ी है, वहीं कटाई के बाद बिकने के लिए मंडी में भी पहुंची हुई। बरसात में भीगने के बाद फसल में नमी बढ़ जाएगी। जिससे बिकने में परेशानी उठानी पड़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया और 22.7 एमएम बरसात हुई। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह आसमान में बादल छाये रहेंगे और बरसात की संभावना रहेगी। विभाग के मुताबिक जिला में तेज बरसात के साथ साथ तेज हवा चलने की संभावना जतायी जा रही है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में चौकस कर दिया गया है। बरसाती मौसम बिल्कुल खत्म हो गया था, मौसम में धीरे धीरे परिवर्तन हो रहा था और ठंडक का अहसास होने लगा था। लेकिन अब फिर से मौसम में अचानक बदलाव आया है। जिसमें जिला में काफी बरसात होना बताया जा रहा है। मौसम के हाल को देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

------- भीगने से धान में बढ़ेगी नमी

इन दिनों धान की कटाई का सीजन चल रहा है। बरसात होने की स्थिति में धान की कटाई का काम बाधित हो जाएगा। खेतों और धान में नमी होने पर फसल में और अधिक समय लगेगा। वहीं काफी किसान अनाज मंडी में धान लेकर पहुंचे हुए हैं। जिसे बरसात से बचाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। मंडी में पहुंची हुई धान की नमी 17 फीसदी से अधिक होने पर खरीद नहीं होती। ऐसे में किसानों को धान सुखाने के लिए मंडियों में इंतजार करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी