हर माह तीन करोड़ खर्च होने के बाद भी सफाई संतोषजनक

नगर निगम हर महीने करीब 3 करोड़ रुपये सफाई पर खर्च करता है। बावजूद भी शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर गंदगी फैली रहती है तो वार्ड में नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:55 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:55 AM (IST)
हर माह तीन करोड़ खर्च होने के बाद भी सफाई संतोषजनक
हर माह तीन करोड़ खर्च होने के बाद भी सफाई संतोषजनक

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम हर महीने करीब 3 करोड़ रुपये सफाई पर खर्च करता है। बावजूद भी शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर गंदगी फैली रहती है, तो वार्ड में नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। इसलिए शहर में सफाई संतोषजनक नहीं होने पर पार्षदों ने शुक्रवार को सदन की बैठक में मुद्दा उठाने का निर्णय लिया है। इस मुद्दे पर निगम सदन गरमाएगा।

मालूम हो कि पंचायत भवन में शुक्रवार की सुबह 11 बजे से नगर निगम सदन की बैठक होगी। इसमें मेयर, आयुक्त, पार्षद और निगम अधिकारी शामिल होंगे। निगम सदन की बैठक में 84 करोड़ रुपये का बजट पास किया जाएगा। इसके बाद ही निगम में विकास कार्य शुरू हो पाएंगे। वहीं शहर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने से लोग परेशान हैं। हर वार्ड में सफाई कर्मियों की कमी होने से गंदगी फैली रहती है। हालांकि डोर-टू-डोर कंपनी ने घरों से कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं नगर निगम सीमा बढ़ने से वार्ड-20 बन गए हैं। जबकि आबादी के हिसाब से सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ी है। नगर निगम की माने तो निगम में सफाई कर्मियों को हर महीने करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये वेतन भुगतान किया जाता है। वहीं घरों से कचरा उठाने वाली कंपनी को हर महीने करीब 80 लाख रुपये भुगतान किया जाता है। इस हिसाब से करीब 3 करोड़ रुपये हर महीने सफाई पर खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

-------------------- वार्डों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी समान की जाएगी

नगर निगम में स्थायी और अस्थायी करीब 565 सफाई कर्मी कार्यरत हैं। हालांकि नगर निगम में पहले 11 वार्ड बने थे, लेकिन अब 20 वार्ड बने हैं। इसलिए सफाई कर्मियों की संख्या बराबर की जा रही है। इसके लिए नगर निगम सूची तैयार करने में जुटा है। इसके बाद नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई कर्मियों की संख्या समान की जाएगी। नगर निगम की माने तो एक वार्ड में करीब 28 सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी। ----------------------- फोटो संख्या 35 वार्ड की मुख्य सड़कों और गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश में सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुसीबत हो जाती है। वार्ड में नाले और नालियों के निर्माण के लिए सदन में मुद्दा उठाया जाएगा।

मिथुन वर्मा, पार्षद, वार्ड-10

-------------- फोटो संख्या 36

वार्ड में नाले और नालियों की नियमित सफाई होने से पानी का निकासी बंद है। बारिश होने पर नाले ओवर फ्लो होने के बाद सड़कों पर गंदा पानी भरता है। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।

जसबीर सिंह, पार्षद, वार्ड-1,

chat bot
आपका साथी