कड़ासन में सकंल्प पत्र रथयात्रा ने किया संवाद

लोकतंत्र स्थापित करने की पहल है संकल्प पत्र रथयात्रा। इससे सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। संकल्प पत्र रथ यात्रा के क्षेत्र संयोजक जिया लाल सैनी ने कड़ासन गांव में ये बातें कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 01:45 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 01:45 AM (IST)
कड़ासन में सकंल्प पत्र रथयात्रा ने किया संवाद
कड़ासन में सकंल्प पत्र रथयात्रा ने किया संवाद

संवाद सहयोगी, शहजादपुर : लोकतंत्र स्थापित करने की पहल है संकल्प पत्र रथयात्रा। इससे सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। संकल्प पत्र रथ यात्रा के क्षेत्र संयोजक जिया लाल सैनी ने कड़ासन गांव में ये बातें कहीं।

यात्रा का संचालन कर रहे धीरेंद्र ¨सह क्योडक ने बताया कि संकल्प पत्र रथ यात्रा देश की प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा के प्रत्येक गांव के बूथ स्तर तक जाएगी और जनता से सीधा संवाद होगा। उसमें जनता अपने मन की बात मोदी के साथ कर पाएगी। जनता द्वारा अपने सुझाव इस यात्रा के दौरान मोदी तक पहुंचाए जाएंगे और इन्ही सुझावों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र तैयार करेगी। अंबाला लोकसभा के संयोजक राजेश गौड़ और व्यवस्था प्रमुख संजीव घारू ने नारायणगढ़ विधानसभा में प्रवास किया। रथ यात्रा का नारायणगढ़ के गांवों में स्वागत किया गया। मौके पर मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, नवीन शर्मा, सुभाष गोयल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी