केंद्र सरकार कर रही कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने का काम : कटारिया

केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गो को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए नीतियां भी बनाई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:00 AM (IST)
केंद्र सरकार कर रही कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने का काम : कटारिया
केंद्र सरकार कर रही कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने का काम : कटारिया

फोटो नंबर :: 12, 13

-नंदलाल गीता विद्या मंदिर में आयोजित हुआ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम संवाद सहयोगी, साहा :

केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गो को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए नीतियां भी बनाई हैं। वे रविवार को नंदलाल गीता विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह आयोजन पंचायत चुनावों में ओबीसी को आठ फीसद आरक्षण दिए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि 1979 में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ों की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए मंडल आयोग की स्थापना की गई। मंडल आयोग की सिफारिशों पर बदलाव करते हुए ओबीसी वर्ग को 22 फीसद से 49.50 फीसद आरक्षण दिया गया। जिसमें पूर्व केवल 1227 जातियों को ही इसमें सम्मिलित किया गया था, परंतु बाद में यह संख्या 2297 हो गई। मंडल आयोग की सिफारिशों को भाजपा के सहयोग से बनी विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में लागू किया गया।

कटारिया ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में मोदी सरकार भी पिछड़े वर्ग व समाज में स्त्रियों को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत व ओबीसी वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित करने का काम किया है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, कृष्ण राणा, जसमेर राणा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, रमेश पाल नहोनी, मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा, हनी पहावा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी