हादसे हो रहे बड़े वाहनों से, चालान ज्यादा किए जा रहे छोटे व्हीकलों के

-अंबाला में व्हीकलों अधिक होने से हादसों का भी ग्राफ बढ़ रहा है। बड़े वाहन हादसों का कारण बन रहें हैं जबकि पुलिस छोटे वाहनों के चालान कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:35 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:35 AM (IST)
हादसे हो रहे बड़े वाहनों से, चालान ज्यादा किए जा रहे छोटे व्हीकलों के
हादसे हो रहे बड़े वाहनों से, चालान ज्यादा किए जा रहे छोटे व्हीकलों के

-व्हीकलों की संख्या बढ़ने से हादसों का भी बढ़ रहा ग्राफ, आधे वाहन चालक लापरवाही बरत होते हैं हादसे का शिकार

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : ट्रैफिक दबाव बढ़ते ही ट्विन सिटी की यातायात व्यवस्था भी डगमगाने लगी है, जिसके चलते हादसों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। सबसे अधिक हादसे बड़े वाहन (ट्रक व कार) की वजह से हो रहे हैं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस छोटे वाहनों (दो पहिया) के चालान काटने में व्यस्त है। पिछले दो साल के ग्राफ पर नजर दौड़ाई जाए तो जिले में 1011 सड़क हादसे हुए हैं जिनमें 503 लोगों की मौत व 811 घायल हुए हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बड़े वाहनों से हुए हैं। कई चालक ऐसे हैं जो खुद की गलतियों से हादसे का शिकार हो जाते हैं, ज्यादातर दो पहिया चालक बिना हेलमेट के व्हीकल चलते हैं जो कई बार दुर्घटना में मौत हो जाती है।

--------

100 से अधिक की हो चुकीं मौत

इस साल जनवरी से अब तक 200 से अधिक हादसे हो चुके हैं जिनमें 100 से अधिक की मौत और 170 से अधिक घायल हो चुके हैं। हालांकि हादसों का ग्राफ कम करने के लिए सरकार ने जुर्माना दस गुणा बढ़ा दिया। बावजूद इसके हादसों से सड़कें खून से लाल हो रही हैं। हादसों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की तरफ से चलाए गए जागरूकता अभियान भी कारगर साबित नहीं हो सके। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बावजूद इसके वाहन चालक खासकर दोपहिया चालक बिना किसी परवाह के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी