भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

अंबाला शहर के जगाधरी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:13 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:13 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : अंबाला शहर के जगाधरी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि चौकीदार चोर है और लड़ाकू विमान राफेल की खरीद में धांधली हुई है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने झूठ का सहारा लिया, लेकिन जनता कांग्रेस को भली-भांति जान चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। अब राहुल गांधी को चाहिए कि राजनीति से सन्यास ले और झूठ की राजनीति करना छोड़ दे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति कर रहा है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, संदीप, राजेश बतौरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी