5 को करनाल में भाकियू का चक्का जाम, शामिल होने का आह्वान

केंद्र सरकार द्वारा किसान कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 05:19 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 05:19 AM (IST)
5 को करनाल में भाकियू का चक्का जाम, शामिल होने का आह्वान
5 को करनाल में भाकियू का चक्का जाम, शामिल होने का आह्वान

संवाद सहयोगी, शहजादपुर:

केंद्र सरकार द्वारा किसान कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा 5 नवंबर को करनाल में चक्का जाम किया जाएगा। इसी को लेकर मंगलवार को शहजादपुर में भाकियू चढ़ूनी ग्रुप की बैठक जिला प्रधान मलकीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रधान ने कहा कि चक्का जाम को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। प्रत्येक गांव में किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे करनाल में जीटी रोड पर बारह बजे से चार बजे तक होने वाले चक्का जाम में शामिल हों। बैठक में शहजादपुर ब्लॉक की एक कमेटी का भी गठन किया। इसमें हरनेक शेरपुर को ब्लॉक प्रधान, उजागर सिंह को उप प्रधान, गुरजीत सिंह धमौली को उपप्रधान युवा शहजादपुर, गुरमीत सिंह कोड़वा खुर्द को सलाहकार, गुरमीत सिंह कोड़वा कलां को उप सलाहकार, गुरनाम सिंह घड़ोली को स्टेज सेक्रेट्री तथा परमेश्वर लाल को कोड़वा खुर्द को पैक्स प्रधान बनाया गया।

chat bot
आपका साथी