भाजपा की आंतरिक कलह से हलका विकास में पिछड़ा : वरुण चौधरी

भाजपा की आंतरिक कलह से हलका मुलाना के विकास कार्य रूके पड़े हैं। विधायक के न तो मुख्यमंत्री से मधुर सम्बंध हैं न ही जनता से उनका कोई संपर्क है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:55 AM (IST)
भाजपा की आंतरिक कलह से हलका विकास में पिछड़ा : वरुण चौधरी
भाजपा की आंतरिक कलह से हलका विकास में पिछड़ा : वरुण चौधरी

संवाद सहयोगी, बराड़ा : भाजपा की आंतरिक कलह से हलका मुलाना के विकास कार्य रूके पड़े हैं। विधायक के न तो मुख्यमंत्री से मधुर सम्बंध हैं न ही जनता से उनका कोई संपर्क है। यह शब्द कांग्रेस पार्टी सचिव वरुण चौधरी ने कस्बा के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे। गत दिनों स्थानीय वरिष्ठ नागरिक भवन में भाजपा की एक बैठक पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायक का भाजपा के मंडल प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों ने बायकाट कर इस बात को सिद्ध कर दिया कि विधायक की कार्यशैली से संगठन, जनता व हाईकमान कोई भी संतुष्ट नहीं है। मौके पर खंड प्रधान कर्ण राणा, अशोक कुमार, गुरमेल ¨सह, पंकज राणा, सन्नी गुजराल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी