महिला टेनिस में आर्य ग‌र्ल्स कालेज ने झटका स्वर्ण पदक

अंबाला छावनी के आर्य ग‌र्ल्स कालेज ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। मंगलवार को सादे समारोह में खेल उपनिदेशक अरुणकांत ने विजेता बचों को सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह प्रतियोगिता 14 व 15 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 09:00 AM (IST)
महिला टेनिस में आर्य ग‌र्ल्स कालेज ने झटका स्वर्ण पदक
महिला टेनिस में आर्य ग‌र्ल्स कालेज ने झटका स्वर्ण पदक

जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला छावनी के आर्य ग‌र्ल्स कालेज ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। मंगलवार को सादे समारोह में खेल उपनिदेशक अरुणकांत ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह प्रतियोगिता 14 व 15 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई। कालेज की प्राचार्य डा. अनुपमा आर्य ने बताया कि सेमीफाइनल में आर्य ग‌र्ल्स कॉलेज अंबाला छावनी का मुकाबला डीएवी कॉलेज, यमुनानगर से हुआ। इस मैच की विजेता आर्य ग‌र्ल्स कॉलेज विजयी रहा और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसका मुकाबला जीएनके कॉलेज, यमुनानगर से हुआ। इस मैच को बडे़ बेहतरीन तरीके से खेलते हुए आर्य ग‌र्ल्स कॉलेज की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर डीएवी ग‌र्ल्स कोज यमुनानगर रहा। इस अवसर पर डा. सरिता, डा. सुमन, डा.अमनदीप, डा. अनीता गोदारा, डा. संध्या गौतम, डा. सुनीता तथा कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी