निगम ने रेहडी-फड़ी के लिए सर्वे किया, एक वर्ष में भी रेहडी संचालकों को नहीं मिली जगह

नगर निगम ने मुख्य सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए रेहडी-फड़ी वालों का सर्वे कराया था। इसमें सिटी छावनी और नारायणगढ़ में रेहड़ी- संचालकों के लिए सर्वे किया था। इस दौरान करीब 3500 रेहड़ी संचालक मिले थे लेकिन अभी तक रेहड़ी संचालकों को जगह नहीं मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:49 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:49 AM (IST)
निगम ने रेहडी-फड़ी के लिए सर्वे किया, एक वर्ष में भी रेहडी संचालकों को नहीं मिली जगह
निगम ने रेहडी-फड़ी के लिए सर्वे किया, एक वर्ष में भी रेहडी संचालकों को नहीं मिली जगह

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम ने मुख्य सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए रेहडी-फड़ी वालों का सर्वे कराया था। इसमें सिटी, छावनी और नारायणगढ़ में रेहड़ी- संचालकों के लिए सर्वे किया था। इस दौरान करीब 3500 रेहड़ी संचालक मिले थे, लेकिन अभी तक रेहड़ी संचालकों को जगह नहीं मिली है।

मालूम हो कि जिले की मुख्य सड़कों और कालोनी में रेहडी-संचालक से लोग परेशान हैं। यहां पर सड़क किनारे पर रेहड़ी संचालक से शाम में वाहनों के दबाव होने पर जाम भी लगता था। इस पर निगम ने सड़कों के किनारे से रेहडी-फड़ी वालों का सर्वे कराया था। इसमें सिटी, छावनी और नारायणगढ़ में रेहडी-फड़ी के सर्वे में करीब 3500 लोग सर्वे में मिले थे। इसमें निगम के सर्वे में आने वाले रेहड़ी संचालकों को चयनित जमीन पर जगह देनी थी। इसके लिए निगम ने मुख्यालय को प्रेम नगर में दो जगह, मानव चौक, अंबा मार्केट में जमीन का चयन किया, लेकिन मुख्यालय से मंजूरी अभी तक नहीं मिली है। इस वजह से नगर निगम की रेहडी- फड़ी वालों को जगह देने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई। इस संबंध में सीपीओ अनिल राणा ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी संचालकों के लिए चार जगह पर जमीन का चयन किया था, लेकिन अभी तक मुख्यालय से स्वीकृति नहीं मिली है।

रेहडी-फड़ी वालों बीस हजार रुपये का लोन मिलेगा

नगर निगम की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना में रेहडी-संचालकों को दस हजार रुपये का लोन दिया था। इसमें जिन लोगों ने दस हजार रुपये के लोन का भुगतान कर दिया है। इन रेहडी-संचालकों को बीस हजार रुपये का लोन मिलेगा। इसके लिए रेहडी संचालक निगम में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी