सेना कर्मी पोर्टल के जरिये बनवा सकते हैंअपनी वोट : एडीसी

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से छावनी रैना ऑडिटोरियम में एक विशेष शिविर लगाकर सेना अधिकारियों व कर्मियों को सर्विस वोटर पोर्टल के बारे जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM (IST)
सेना कर्मी पोर्टल के जरिये बनवा सकते हैंअपनी वोट : एडीसी
सेना कर्मी पोर्टल के जरिये बनवा सकते हैंअपनी वोट : एडीसी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से छावनी रैना ऑडिटोरियम में एक विशेष शिविर लगाकर सेना अधिकारियों व कर्मियों को सर्विस वोटर पोर्टल के बारे जानकारी दी। एडीसी कैप्टन शक्ति ¨सह ने सेना अधिकारियों व कर्मियों को सर्विस वोटर पोर्टल बारे बताया कि सेना कर्मी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी वोट बनवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सर्विस वोटर के लिए वोट बनाने का कार्य अभी चल रहा है। पहले यह कार्य मैनुअल होता था लेकिन अब सर्विस पोर्टल पर इलेक्ट्रोनिक्स प्रक्रिया के माध्यम से किसी भी ईआरओ के पास रिकार्ड अधिकारी के माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है। सर्विस वोटर पोर्टल में आर्मी, नेवी, एयर फोर्स के सदस्य एवं डिप्लोमैटिक मिशिन कर्मचारी एवं पैरामिलिट्री फोर्स के सदस्य भी शामिल है। राज्य पुलिस बल के सदस्य जो राज्य के बाहर नियुक्त होते हैं वो भी इस प्रक्रिया के द्वारा रिकार्ड अधिकारी के माध्यम से वोट बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी