नगर परिषद् वार्डबंदी का दायरा बढ़ा, जनसंख्या 2.38 लाख

अंबाला सदर नगर परिषद की वार्डबंदी का प्रस्तावित खाका तैयार है जबकि चुनाव लड़ने के इच्छुक भी अभी से अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 07:08 AM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 07:08 AM (IST)
नगर परिषद् वार्डबंदी का दायरा बढ़ा, जनसंख्या 2.38 लाख
नगर परिषद् वार्डबंदी का दायरा बढ़ा, जनसंख्या 2.38 लाख

फोटो नंबर : 18 जागरण संवाददाता, अंबाला :

अंबाला सदर नगर परिषद की वार्डबंदी का प्रस्तावित खाका तैयार है, जबकि चुनाव लड़ने के इच्छुक भी अभी से अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि इस वार्डबंदी पर कांग्रेस को आपत्ति है, लेकिन वार्ड का वोटरों के हिसाब से क्या खाका है, उसका अनुमान पार्टियों को लग चुका है। बताया जा रहा है कि 31 वार्डों में से 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकते हैं, जबकि इन में भी दो वार्ड अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए होंगे। इसी प्रकार 6 वार्ड अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए, 2 वार्ड पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा बारह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। खास है कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार अंबाला कैंट में डेढ़ लाख जनसंख्या थी, वहीं अब इसका दायरा बढ़ने के साथ ही जनसंख्या 2.38 लाख हो चुकी है। खास है कि इन में जहां सामान्य वर्ग की जनसंख्या अधिक हैं, वहीं बीसी और एससी वर्ग की जनसंख्या भी अच्छी खासी है और किसी के लिए भी हार या जीत तय कर सकती है। यह है वार्डबंदी का विवरण

वार्ड नंबर सामान्य बीसी एससी कुल

1 3954 2216 1614 7784

2 6535 495 401 7431

3 4102 1702 2082 7886

4 3554 1561 3088 8203

5 4961 1843 1492 8296

6 4960 1353 1772 7485

7 5525 1683 1169 8332

8 5454 966 951 7371

9 6388 1362 625 8375

10 59301328 456 7714

11 49301881 348 7132

12 5096 15 84 7195

13 60862029 256 8371

14 6857246 565 7668

155387 1243 916 7546

16 37862052 1356 7194

17 52051729 715 7649

184116 2335 1218 7669

19 43731782 1124 7279

20 28653253 2050 8168

21 28051619 2756 7180

22 45751628 1804 8007

23 3122839 3252 7213

24 54491189 345 6983

25 5637800 632 7069

2635891226 2813 7628

27 46652005 991 7661

28 14482199 4740 8387

29 37801614 1606 7000

305675 1452 322 7449

31 45991263 1801 7663

chat bot
आपका साथी