हाईवे से गायब पुलिस, बिगड़ी यातायात व्यवस्था, वाहनों की लंबी कतार

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर पुलिस का पहरा ढीला दिखाई दे रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मगर सोमवार को हकीकत कुछ और देखने को मिली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 08:37 AM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 08:37 AM (IST)
हाईवे से गायब पुलिस, बिगड़ी यातायात व्यवस्था, वाहनों की लंबी कतार
हाईवे से गायब पुलिस, बिगड़ी यातायात व्यवस्था, वाहनों की लंबी कतार

फोटो: 11 जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला-जगाधरी हाईवे पर पुलिस का पहरा ढीला दिखाई दे रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मगर सोमवार को हकीकत कुछ और देखने को मिली। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर महेशनगर के पास यातायात व्यवस्था बिगड़ने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इतना ही नहीं यहां पर मुस्तैद किए गए पुलिसकर्मियों का अता-पता तक नहीं। ऐसे में जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे। जाम से निकलने के लिए लोगों को कड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आसपास के लोगों ने एक-एक कर वाहनों को निकाला तो स्थिति फिर भी नहीं सुधरी। दिनभर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

चालकों की जल्दबाजी के कारण भिड़े वाहन

महेशनगर के पास चालकों की मनमानी के चलते जाम की स्थिति सुधरने के बजाए बढ़ गई। जाम से निकलने की जल्दबाजी में लोग और फंस गए। कार ने बाइक सवार को साइड मार दी। तो दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर वाहनों को निकाला। बस स्टैंड के पास दुकानों निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति बनी रही। आवाजाही में परेशानी होती है। पुलिस संभाले कमान तो मिले जाम से राहत

हाईवे चौड़ीकरण के चलते पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। मगर हाईवे पर पुलिसकर्मि जिम्मेदारी निभाने के बजाए गायब दिखाई देते है। अगर पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाए तो जाम की समस्या से समाधान मिल सकता है। जाम की समस्या गंभीर होने का खमियाजा वाहन चालकों को उठाना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी