अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड गोबर से गैस बनाकर बढ़ाएगा आमदनी, घर-घर देगा बायोगैस कनेक्‍शन

कैंटोनमेंट बोर्ड घर-घर में बायोगैस कनेक्शन अपनी आय बढ़ाएगा। इसके लिए पटेल पार्क में लगाया गया बायोगैस प्लांट सोमवार से चालू कर दिया जाएगा। ट्रायल के आधार पर अभी महज 50 किलोग्राम गोबर से करीब 20 किलो गैस बनाई जाएगी।

By Edited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:45 AM (IST)
अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड गोबर से गैस बनाकर बढ़ाएगा आमदनी, घर-घर देगा बायोगैस कनेक्‍शन
अंबाला में कैंटोनमेंट बोर्ड गोबर से बायोगैस के जरिए आमदनी बढ़ाएगा।

अंबाला, जेएनएन। कैंटोनमेंट बोर्ड घर-घर में बायोगैस कनेक्शन अपनी आय बढ़ाएगा। इसके लिए पटेल पार्क में लगाया गया बायोगैस प्लांट सोमवार से चालू कर दिया जाएगा। ट्रायल के आधार पर अभी महज 50 किलोग्राम गोबर से करीब 20 किलो गैस बनाई जाएगी। यह गैस पार्क के पास रहने वाले कर्मचारियों को दी जाएगी।

ट्रायल सफल होने के बाद वार्डो में घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे, जिसका रेट अधिकारी तय करेंगे। इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ कैंटोनमेट बोर्ड की आय भी बढ़ सकेगी। ट्रायल बेस पर छह कर्मचारियों को कनेक्शन दिए गए हैं। ट्रायल सफल होने के बाद कैंटोनमेंट बोर्ड डेयरी संचालकों से गोबर खरीदेगा। इस गोबर को बायोगैस बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा, क्योंकि डेयरी संचालक गोबर को नाले और नालियों में बहा देते हैं। ऐसे में क्षेत्र में गंदगी बढ़ती जा रही है। गोबर के कारण नाले और नालियों में दुर्गंध रहती है, लेकिन अब इस समस्या से भी निजात मिलेगी।

नगर परिषद का बायोगैस प्रोजेक्ट पड़ा ठंडा नगर परिषद द्वारा भी गोबर से बायोगैस बनाने का प्लान तैयार किया गया है। रामबाग रोड पर बायोगैस प्लांट लगाया जाना था, मगर जमीन नहीं मिल सकी। दूसरी ओर अंबाला छावनी की डेयरियों को बाहर शिफ्ट किया जाना है। जिसके लिए पांच एकड़ जमीन की जरूरत है। अब नगर परिषद बायोगैस प्लांट वहीं पर लगाएगा। जहां पर डेयरियां शिफ्ट होंगी। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। 

बायोगैस प्लांट सोमवार को चालू किया जाएगा। ट्रायल के आधार पर शुरुआत में 20 किलोग्राम गैस बनाई जाएगी। बायो गैस प्लांट शुरू हो जाने के बाद लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी और गैस की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। सतीश शर्मा, असिस्टेंट इंजीनियर, कैंटोनमेंट बोर्ड

chat bot
आपका साथी