सभी प्रोजेक्ट निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं: विज

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने आवास पर अधिकारियों की बैठक ली और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनको निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:45 AM (IST)
सभी प्रोजेक्ट निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं: विज
सभी प्रोजेक्ट निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं: विज

जागरण संवाददाता, अंबाला : प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने आवास पर अधिकारियों की बैठक ली और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनको निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग निशांत से विकास कार्यों की जानकारी ली। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि 41 करोड़ से अधिक की लागत से अंबाला छावनी में बनाए जा रहे लघु सचिवालय का निर्माण कार्य 85 फीसद पूरा कर लिया गया है, जबकि नन्हेड़ा आरओबी के निर्माण कार्य को 70 फीसद पूरा कर लिया गया है। नन्हेड़ा आरओबी के निर्माण कार्य पर 22 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी। इसी तरह 10 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे बब्याल से चंदपुरा के पुल के निर्माण कार्य को भी 75 फीसद से अधिक पूरा कर लिया गया है। इतना ही नहीं 115 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे वार हीरोज स्टेडियम का 90 फीसद तक काम पूरा कर लिया गया है और इस पर बकाया काम पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।

इसी तरह 29 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे आल वेदर स्वीमिग पुल का 92 फीसद काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा बोह गांव में 30 लाख की लागत से बनाया जा रहा हाकी ग्राउंड 10 प्रतिशत तक पूरा हो पाया है। लगभग 80 करोड़ की लागत से आर्यभट्ट साइंस सेंटर में करीब 26 प्रतिशत ही काम हो पाया है। 1.50 करोड़ से अधिक की लागत से बनाई जा रही ब्राह्मणमाजरा सड़क के निर्माण का 20 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। रामपुर सरसेहड़ी रोड़ के निर्माण कार्य का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इस कार्य पर 5 करोड़ की लागत आएगी।

chat bot
आपका साथी