एक्टिवा सवार महिला की सड़क हादसे में मौत, शहीदी स्मारक के निकट हुआ हादसा

छावनी के रंगिया मंडी निवासी 32 वर्षीय पिकी चंडीगढ़ के जीरकपुर रामदरबार में केयर टेकर थी। वह शनिवार को सुबह एक्टिवा से वापस रंगिया मंडी आ रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:20 PM (IST)
एक्टिवा सवार महिला की सड़क हादसे में मौत, शहीदी स्मारक के निकट हुआ हादसा
एक्टिवा सवार महिला की सड़क हादसे में मौत, शहीदी स्मारक के निकट हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के रंगिया मंडी निवासी 32 वर्षीय पिकी चंडीगढ़ के जीरकपुर रामदरबार में केयर टेकर थी। वह शनिवार को सुबह एक्टिवा से वापस रंगिया मंडी आ रही थी। शहीदी स्मारक के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग एक्टिवा और महिला को सड़क पर गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पड़ाव थाना पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जांच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे अंबाला दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक एक्टिवा और महिला सड़क के किनारे गिरी मिली। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस उसे नागरिक अस्पताल छावनी के इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक्टिवा की डिग्गी में मृतका के आधार कार्ड से शिनाख्त हुई और उसके परिजनों को पुलिस ने सूचित किया। अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई ने बताया कि पिकी की शादी वर्ष 2004 में देहरादून में हुई थी, 2015 में पिकी के पति की मृत्यु हो गई। उससे दो बेटियां हैं जो पिकी के सुसराल देहरादून में रहती हैं। भरत के अनुसार सुबह 7 बजे वह जीरकपुर से एक्टिवा से घर आ रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पड़ाव एसएचओ दविद्र ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। परिजनों की तरफ से किसी पर कोई शक नहीं जताया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी