शिविर में 125 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया

नगर निगम में बुधवार को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 125 लोगों ने टैक्स जमा कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 06:28 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 06:28 AM (IST)
शिविर में 125 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया
शिविर में 125 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम में बुधवार को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 125 लोगों ने टैक्स जमा कराया। निगम में 31 मार्च तक लोगों की सुविधा के लिए कैंप लगेगा। इस दौरान लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में छूट का लाभ मिलेगा। मार्च के बाद निगम बकाएदारों को नोटिस जारी करेगा। इसके बाद निगम संपत्ति सीलिग की कार्रवाई शुरू करेगा।

नगर निगम में बुधवार को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए कैंप लगा। कैंप में सुबह से लोग टैक्स जमा करने के लिए पहुंच रहे थे। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2010-11 से वर्ष 2016-17 में प्रॉपर्टी टैक्स में 25 फीसद की छूट दी है और ब्याज भी माफ किया है। वहीं 2017-18, 2018-19, और 2019-20 का सिर्फ ब्याज माफ किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की संपत्ति पर 2020-21 पर 10 फीसद की छूट दी है। इसलिए नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए 31 मार्च तक कैंप लगाएगा। इसके बाद बकाएदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं मार्च के बाद नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स की छूट की तिथि भी खत्म हो जाएगी। इसके बाद नगर निगम बकाएदारों को नोटिस जारी करेगा। इस संबंध में रेंट क्लर्क बलवीर सिंह ने बताया कि कैंप में शाम 5 बजे तक करीब 125 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया।

---------

93 हजार संपत्तियों पर लगा प्रॉपर्टी टैक्स

निगम शहर में करीब 93 हजार संपत्तियों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलता है। कोरोना काल में सरकार ने बकाएदारों को राहत देने के लिए छूट की तिथि को बढ़ा दिया है। इसके बाद भी बकाएदार प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। निगम में बकाएदारों पर करीब 17 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया है। इसमें सरकारी विभागों पर करीब सात करोड़ रुपये का बकाया है।

chat bot
आपका साथी