100 करोड़ के घोटाले का एक आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन दिन की रिमांड पर

100 करोड़ के टी एंड सी सोसाइटी पर घोटाले के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपित विनोद कुमार निवासी यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 08:50 AM (IST)
100 करोड़ के घोटाले का एक आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन दिन की रिमांड पर
100 करोड़ के घोटाले का एक आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन दिन की रिमांड पर

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ :

100 करोड़ के टी एंड सी सोसाइटी पर घोटाले के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपित विनोद कुमार निवासी यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित विनोद कुमार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। मामले में तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसी को लेकर 11 फरवरी 2020 को पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मामला सुनील दीवान, रसालचंद, विनोद कुमार, कुलदीप, रणधीर व पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आरोपितों ने करीब 300 निवेशकों को चूना लगया था

उल्लेखनीय है कि एसबीआई में तैनात सुनील दीवान, विनोद कुमार, रसालचंद ने बैंक में आने वाले ग्राहकों को टी एंड सी सोसायटी में एफडी करवाने का आफर दिया। इसके बदले बैंक से ज्यादा ब्याज देने का भी लालच दिया। कई लोगों ने एफडी करवाई, जबकि अवधि पूरी होने पर आरोपितों ने उनके रुपये नहीं लौटाए। इतना ही नहीं आरोपितों ने जहां अपनी निजी प्रापर्टी खरीदी वहीं काफी प्रापर्टी अपने रिश्तेदारों के नाम से भी खरीदीं। इस मामले में पीड़ितों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए थे। निवेशकों ने शनिवार तक आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग रखी थी, जिसके बाद बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी विनोद कुमार को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। उल्लेखनी है कि इस मामले में तीन आरोपित रसालचंद, सुनील दीवान, रंधीर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार निवासी यमुनानगर को काबू किया गया। उसे रविवार को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपित से इस घोटाले के मामले में पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी