शादी डाट काम पर मैनेजर से 3.38 लाख ठगने वाली महिला गिरफ्तार

छावनी की डिफेंस कालोनी निवासी एवं एसएमपीएल के मैनेजर प्रभजोत से ठगी करने वाली आरोपित काबू कर ली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:10 AM (IST)
शादी डाट काम पर मैनेजर से 3.38 लाख ठगने वाली महिला गिरफ्तार
शादी डाट काम पर मैनेजर से 3.38 लाख ठगने वाली महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : छावनी की डिफेंस कालोनी निवासी एवं एसएमपीएल के मैनेजर प्रभजोत सिंह से शादी डाट काम पर 3.38 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पंजोखरा थाना पुलिस एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला की पहचान बंगलूरू निवासी नीलू सुरी के तौर पर हुई है। आरोपित महिला को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

------------

2015 महिला चल रही थी फरार

पुलिस को दी शिकायत में प्रभजोत सिंह ने बताया कि 2013 से शादी डाट काम पर पेड मेंबर है। इसी दौरान नीलू सूरी नाम की महिला ने ईमेल कर शादी का प्रपोजल भेजा। बातचीत करने के दस दिन बाद महिला ने अपना नंबर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बात का सिलसिला शुरू हो गया। तब महिला नीलू सुरी ने बताया कि उसके पति का दिसंबर 2012 में दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है उसके पास एक बेटा है। ऐसे में अब वह शादी करना चाहती है। तब प्रभजोत सिंह ने कहा उसका भी तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है जब वह उससे फारिग हो जाएगा तभी शादी कर पाएगा। इसके बाद बातचीत का दौर आगे तक बढ़ता चला गया।

------------ इस तरह हुआ था फ्राड का शक

प्रभजोत सिंह के 2013 में नीलू ने उसे बताया कि परिवार के साथ पूछताछ करने के लिए अंबाला उसके घर पर आई थी। इसपर प्रभजोत को लगा वह सच में आई होगी इससे उसका नीलू पर और विश्वास बढ़ गया। कुछ दिन बाद आरोपित नीलू ने प्रभजोत सिंह से कुछ पैसों की मदद मांगी। इसपर पर प्रभजोत सिंह ने उसे पैसे दे दिए। वह बहाने से पैसे मांगती रही और पीड़ित देता रहा। इस तरह आरोपित महिला के पास 3.38 लाख रुपये चले गए। कुछ दिन बाद आरोपित महिला ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित ने उसकी मां के नंबर पर संपर्क करना चाहा तो वह भी बंद आया। इसके बाद महिला के पते की जांच करवाई तो वह जाली निकला। यही नहीं आरोपित महिला ने शादी-डाट-काम पर दूसरा प्रोफाइल बना लिया था।

chat bot
आपका साथी