सेक्टरों में घूम रहा पांच महिलाओं का ग्रुप, दे रही वारदातों को अंजाम

भाजपा पार्षद यतीन बंसल की ताई मधु बंसल को अपनी बातों में उलझा कर शुक्रवार को दो महिलाओं ने चार तोले सोने के कड़े व छह हजार रुपये उड़ा लिए थे। वारदात को केवल ये दो महिलाएं ही अंजाम नहीं दे रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:25 AM (IST)
सेक्टरों में घूम रहा पांच महिलाओं का ग्रुप, दे रही वारदातों को अंजाम
सेक्टरों में घूम रहा पांच महिलाओं का ग्रुप, दे रही वारदातों को अंजाम

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : भाजपा पार्षद यतीन बंसल की ताई मधु बंसल को अपनी बातों में उलझा कर शुक्रवार को दो महिलाओं ने चार तोले सोने के कड़े व छह हजार रुपये उड़ा लिए थे। वारदात को केवल ये दो महिलाएं ही अंजाम नहीं दे रहीं। बल्कि इनका पांच महिलाओं का ग्रुप है। ग्रुप में शामिल महिलाएं अदल-बदल कर वारदात को अंजाम दे रही हैं। ये महिलाएं बर्तन बेचने के नाम पर या फिर माता आने की झूठी कहानी बनाकर ठगी करती हैं। ऐसा ही कुछ सेक्टर-9 थाना पुलिस को अलग-अलग एरिया से ली गई फुटेज में दिखा। पुलिस इस मामले में साइबर सेल की भी मदद ले रही है।

बता दें सेक्टर-9 निवासी मधु बंसल को दो महिलाओं ने एक में माता आने की झूठी कहानी बताकर सम्मोहित कर लिया था। इसके बाद जैसा आरोपित महिलाएं कहती गई वैसे ही मधु बंसल भी करती चली गई। इस तरह महिलाओं ने मधु बंसल से छह हजार रुपये व सोने के चार तोले के दो कड़े ठग लिए थे। आरोपित महिलाओं ने मधु बंसल से कहा कि तुम्हारे घर पर खून के छींटे आ सकते हैं और एक आदमी भी मर सकता है इसलिए जल्दी से पैसे निकालो।

-------

पंजोखरा में भी हुई थी इसी तरह की घटना

बता दें इससे पहले गांव पंजोखरा में भी 31 दिसंबर को बुजुर्ग राजिद्र कौर के गहने गायब हो गए थे। उनके घर पर फेरी लगाने वाली महिलाएं घुस गई थी और गोद में लिए बच्चे को चाय बनाने के बहाने से राजिद्र कौर के बरामदे में टेबल पर रखी सोने की दो बालियां, तीन अंगूठियां व चांदी की दो जोड़ी बालियां चुरा ली थी।

chat bot
आपका साथी