ऑक्सीजन सपोर्ट पर कोरोना से जंग हाए गए 10 मरीज, पॉजिटिव आए 408 नए मामले

जागरण संवाददाता अंबाला कोरोना की दूसरी लहर में शुक्रवार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:48 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:48 AM (IST)
ऑक्सीजन सपोर्ट पर कोरोना से जंग हाए गए 10 मरीज, पॉजिटिव आए 408 नए मामले
ऑक्सीजन सपोर्ट पर कोरोना से जंग हाए गए 10 मरीज, पॉजिटिव आए 408 नए मामले

जागरण संवाददाता, अंबाला : कोरोना की दूसरी लहर में शुक्रवार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज के दौरान 10 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में मौत का आंकड़ा 311 तक पहुंच गया। 408 पॉजिटिव केस के साथ जिले में अब तक कोरोना से 23750 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसी तरह 251 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के साथ जंग जीतने वालों की संख्या 18851 हो गई। अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज करा रही अंबाला शहर की 62 वर्षीया महिला, दयालबाग अंबाला कैंट की 56 वर्षीया महिला, सेक्टर-10 अंबाला शहर की 63 वर्षीया बुजुर्ग महिला, अजीत नगर अंबाला छावनी के 50 वर्षीय पुरुष, कंच घर अंबाला शहर की 52 वर्षीय महिला, जनेतपुर गांव का 55 वर्षीय पुरुष, अशोक विहार अंबाला शहर का 52 वर्षीय पुरुष, न्यू इंद्रपुरी अंबाला छावनी का 69 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, तोपखाना अंबाला कैंट का 68 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और न्यू मॉडल कालोनी का 59 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पॉजिटिव 408 मरीजों में अंबाला शहर से 140, अंबाला कैंट से 89, शहजादपुर से 30, मुलाना से 22, बराड़ा से 17, नारायणगढ़ से 10 और चौड़मस्तपुर से 100 लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी