Learning License: गुजरात में आइटीआइ व पॉलिटेक्निक कॉलेज से बनवा सकेंगे लर्निंग लाइसेंस

Learning License. गुजरात के 221 आइटीआइ और 29 कंप्यूटर पॉलिटेक्निक से लर्निंग लाइसेंस बनवाए जा सकेंगे।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 02:48 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 02:48 PM (IST)
Learning License: गुजरात में आइटीआइ व पॉलिटेक्निक कॉलेज से बनवा सकेंगे लर्निंग लाइसेंस
Learning License: गुजरात में आइटीआइ व पॉलिटेक्निक कॉलेज से बनवा सकेंगे लर्निंग लाइसेंस

अहमदाबाद, जेएनएन। Learning License. गुजरात सरकार में लोग अब आइटीआइ और पॉलिटेक्निक कॉलेज से लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। वाहन मालिकों व ट्रांसपोर्ट वाहनों का टैक्स अब ऑनलाइन भरा जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के 16 चेकपोस्ट हटाने का फैसला किया है। सरकार ने आरटीओ संबंधित सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कई साल से आरटीओ में भ्रष्टाचार व अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में करीब 10 बार मंत्रिमंडल की बैठक की गई। इसमें विचार-विमर्ष के बाद तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसमें राज्य के 16 चेकपोस्ट हटाने, आरटीओ की तमाम सेवाएं ऑनलाइन करने तथा अब आरटीओ में काम का बोझ कम करने के लिए आइटीआइ व पॉलिटेक्निक में से लर्निंग लाइसेंस बनवाने का ऐतिहासिक फैसला शामिल है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य में हर साल 20 लाख से अधिक लर्निंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए कंप्यूटर से परीक्षा ली जाती है। इस परीक्षा के लिए केवल कंप्यूटर की आवश्यकता है। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को आरटीओ के चक्कर लगाने के पड़ते हैं। इसलिए राज्य के तमाम 221 आइटीआइ और 29 कंप्यूटर पॉलिटेक्निक से लर्निंग लाइसेंस बनवाए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए 10 दिन का ट्रायल किया गया था। इस दौरान 13 हजार लोगों ने अर्जी की थी, जिसमें सात हजार लोगों को लर्निंग लाइसेंस मिला। इस व्यवस्था के कारण 15 नवंबर से लोग आइटीआइ और पॉलिटेक्निक से लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। इससे राज्य के 20 लाख लोगों को फायदा होगा। आरटीओ संबंधित सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के तमाम 16 चेकपोस्ट 20 नवंबर से हटा कर फ्लाइंग स्कवाड बनाया जाएगा। इस टीम में काम करने वाले आरटीओ इस्पेक्टर को दंड वसुलने के लिए ई-डिवाइस दिया जाएगा। दंड की राशि केवल इससे ही ली जा सकेगी। वाहन मालिकों को वाहन टैक्स पीएआरआइवीएएचएएनडॉटजीओवीडॉटनइन पर ऑनलाइन भरना पड़ेगा। इसके लिए कोई लेन-देन कैश में नहीं होगा। सरकार ने फिलहाल 350 हैंड डिवाइस खरीदे हैं। इसके अलावा पेट्रोलिंग के लिए नए 32 इंटरसेप्टर वाहनों की खरीदें जाएंगे। चेकपोस्ट हटाने के पहले ट्रक मालिकों और ट्रक एसोसिएशन के साथ बैठक की गई थी। सरकार ने बैठक में ट्रक मालिकों को ऑनलाइन दंड सहित की सुविधाओं के बारे में जरूरी जानकारी दी थी।

ये चेकपोस्ट होंगे बंद 

अंबाजी, अमीरगढ़, गुंदरी, थावर, थराद, सामखीयाणी, जामनगर, शामणाजी, दाहोद, झालोद, छोटाउदयपुर, सागबारा, कपराडा, भिलाड, सोनगढ़ और वघई।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी